क्षत्रिय महासभा ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला

जागरण संवाददाता गाजीपुर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के सदस्यों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए शुक्रवार को मरदह थाने का घेराव किया। इसके बाद जागोपुर गांव के चौराहे पर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। चेताया कि न्याय न मिलने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 06:59 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:09 AM (IST)
क्षत्रिय महासभा ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला
क्षत्रिय महासभा ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला

जागरण संवाददाता, गाजीपुर: : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के सदस्यों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए शुक्रवार को मरदह थाने का घेराव किया। इसके बाद जागोपुर गांव के चौराहे पर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। चेताया कि न्याय न मिलने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पड़िता गांव निवासी हरेंद्र सिंह के खाद बीज की दुकान नोनरा गांव के समीप है। बुधवार की दोपहर इनका पुत्र प्रीतम सिंह दुकान पर बैठा था। इसी बीच दो बाइक पर सवार पांच लोग पहुंचे और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लात घूसों व लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया। तिजोरी में रखा एक लाख दो हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने देर शाम थाने में चार अज्ञात व एक नामजद की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने तहरीर लेकर चार दिन बाद आने की बात कही। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाए। शेषनाथ सिंह, सौरभ सिंह, अंकित सिंह, आदित्य सिंह, गौतम सिंह, मनीष सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी