नाटकीय ढंग से 50 हजार का इनामी कर्मवीर सिंह उर्फ सन्नी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता गाजीपुर सैदपुर कोतवाली के देवचंदपुर पेट्रोलपंप पर हुए गोलीबारी व 50 हजार का इन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 11:20 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:03 AM (IST)
नाटकीय ढंग से 50 हजार का इनामी कर्मवीर सिंह उर्फ सन्नी गिरफ्तार
नाटकीय ढंग से 50 हजार का इनामी कर्मवीर सिंह उर्फ सन्नी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : सैदपुर कोतवाली के देवचंदपुर पेट्रोलपंप पर हुए गोलीबारी व 50 हजार का इनामी बदमाश कर्मवीर सिंह उर्फ सन्नी बुधवार को पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया। हालाकि पुलिस इस बात से इनकार कर रही है। एक वायरल वीडियो के अनुसार सन्नी सिंह अचानक सरजू पाडेय पार्क पहुंचा। उसके हाथ में एक पेपर था, उस पर पेन से मोटे अच्छरों में लिखा था-मैं कर्मवीर सिंह उर्फ सन्नी देवचंदपुर सैदपुर गाजीपुर।

सूत्रों के अनुसार अचानक पुलिस वहा पहुंच गई और पकड़ ली। उसे कस्टडी में लेकर अज्ञात स्थान के लिए रवाना हो गई। सन्नी चेहरे पर मास्क, लोवर-टीशर्ट और हवाई चप्पल पहने था। उसके कुछ ही देर बाद सन्नी सिंह के सरजू पाडेय पार्क के पास पहुंचने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। वीडियो में उसके हाथ में नाम पता लिखा पेपर भी था। बावजूद इसके एसपी समेत सभी पुलिस अधिकारी इससे नकारते रहे। सन्नी के सरजू पाडेय पार्क में सरेंडर करने से लोग कयास लगा रहे हैं कि उसे एनकाउंटर का डर सताने लगा था। एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह ने गिरफ्तारी से साफ इनकार किया है।

chat bot
आपका साथी