प्रधानाचार्यों को दी योजनाओं की जानकारी

अगर किसी को आइएएस व पीसीएस की तैयारी करनी है तो उसे अभ्युदय योजना की जानकारी दें।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Jun 2022 08:14 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2022 08:14 PM (IST)
प्रधानाचार्यों को दी योजनाओं की जानकारी
प्रधानाचार्यों को दी योजनाओं की जानकारी

प्रधानाचार्यों को दी योजनाओं की जानकारी

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर जनपद में संचालित माध्यमिक विद्यालयों के पढ़ने वाले बच्चों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए शासन गंभीर है। इसको लेकर स्वामी सहजानंद पीजी कालेज के सभागार में रविवार को सभी माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों संग सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता व डीआइओएस डा. ओपी राय ने बैठक की। उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, अमृत योजना, मेधावी छात्रवृत्ति योजना, प्रोजेक्ट अलंकार मिशन, मिशन शक्ति, इंसपायर्ड योजना व राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान योजना के बारे में जानकारी दी गई। कहा गया कि सभी प्रधानाचार्य अपने छात्र-छात्राओं को इसकी जानकारी देंगे और इससे लाभांवित भी कराएंगे। सीडीओ ने कहा कि सभी स्कूलों में छात्रों का ग्रुप बनाएं। अगर किसी को आइएएस व पीसीएस की तैयारी करनी है तो उसे अभ्युदय योजना की जानकारी दें। डीआइओएस ने कहा कि माध्यमिक विद्यालयों के शैक्षिक स्तर को और ऊपर उठाना है।

chat bot
आपका साथी