गंगा पर बने पक्का पुल से आवागमन की जगी उम्मीद

जमानियां (गाजीपुर) स्थानीय तहसील मुख्यालय को करंडा क्षेत्र से जोड़ने के लिए गंगा नदी में बना पक्का पुल से आवागमन की उम्मीद जग रही है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जमानियां और धरम्मरपुर की ओर से रिटर्निंग वाल बनाकार उस पर मिट्टी डालकर पुल को एप्रोच मार्ग से जोड़ दिया गया है। हालांकि अभी मिट्टी लेवलिग कुटाई और सड़क निर्माण का कार्य होना बाकी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 05:45 PM (IST) Updated:Tue, 21 May 2019 06:25 AM (IST)
गंगा पर बने पक्का पुल से आवागमन की जगी उम्मीद
गंगा पर बने पक्का पुल से आवागमन की जगी उम्मीद

जासं, जमानियां (गाजीपुर) : स्थानीय तहसील मुख्यालय को करंडा क्षेत्र से जोड़ने के लिए गंगा नदी में बना पक्का पुल से आवागमन की उम्मीद जग रही है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जमानियां और धरम्मरपुर की ओर से रिटर्निंग वाल बनाकर उस पर मिट्टी डालकर पुल को एप्रोच मार्ग से जोड़ दिया गया है। हालांकि अभी मिट्टी लेवलिग, कुटाई और सड़क निर्माण का कार्य होना बाकी है। विभाग की ओर से अधूरे कार्यों को तेजी से किया जा रहा है। विभाग के अधिकारी बरसात से पूर्व पुल से आवागमन शुरू होने का दावा कर रहे हैं।

स्थानीय तहसील को करंडा क्षेत्र से जोड़ने के लिए वर्ष 2006 सपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा आधारशिला रखी गई थी। लेकिन कच्छप गति से पुल निर्माण का कार्य होने के कारण क्षेत्रवासियों का पुल से आवागमन का सपना पूरा नहीं हो सका। इसके बाद प्रदेश में पुन: सपा और बसपा की सरकार आई लेकिन पुल निर्माण का कार्य पूरा नहीं हुआ। वर्ष 2017 में भाजपा की सरकार बनी तो पुल निर्माण को गति मिली और डेढ़ वर्ष में पुल बनकर पूरी तरह तैयार हो गया। लेकिन लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण दोनों ओर से एप्रोच मार्ग का निर्माण शुरू नहीं हुआ। आमजन की समस्या को देखते हुए फरवरी-2019 में जागरण ने अभियान चलाकर कुंभकर्णी नींद में सोए जनपद के विभागीय उच्चाधिकारियों को जगाया तब जाकर एप्रोच के निर्माण का कार्य शुरू हो गया। वर्तमान समय में पुल के दोनों तरफ मिट्टी डालकर एप्रोच मार्ग भी बना दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि शीघ्र ही इसका निर्माण पूरा हो जाएगा।

बोले ग्रामीण ..

: क्षेत्र के धर्मराज सिंह, सुदामा यादव, अजय कुमार, उमेश बिद, पन्ना कुशवाहा आदि ने कहा कि अगर बरसात से पूर्व पुल से आवागमन शुरू हो जाता तो काफी सहूलियत मिलती। जमानियां से धरम्मरपुर, करंडा, नंदगंज सैदपुर जाने आने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी वह आसानी से आवागमन कर लेंगे। बरसात से पूर्व पीपा पुल को भी खोल दिया जाएगा।

15 जून तक पुल से शुरू होगा आवागमन

: जमानियां से धरम्मरपुर को जोड़ने के लिए गंगा नदी में बना पक्का पुल से 15 जून तक आवागमन शुरू होने की उम्मीद है। इसी दिशा में कार्य तेजी से किया जा रहा है। दोनों तरफ से एप्रोच मार्ग को पुल से जोड़ दिया गया है। केवल जगह-जगह मिट्टी का कार्य तथा छूटे रिटर्निंग वाल और कुटाई का कार्य बाकी है। - सुभाष मौर्य, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग।

chat bot
आपका साथी