हमीद सेतु के दोनों तरफ लगा हाइटगेज बैरियर, वाहनों का संचालन जल्द

हमीद सेतु के मरम्मत पूरा होने के बाद शुक्रवार को सेतु के दोनों तरफ दस-दस फीट ऊंचा हाइटगेज बैरियर लगा दिया गया। अभी भी सेतु पर चार पहिया वाहनों का संचालन शुरू नहीं हुआ है। इसकी वजह से राहगीरों वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Nov 2020 11:06 PM (IST) Updated:Fri, 13 Nov 2020 11:06 PM (IST)
हमीद सेतु के दोनों तरफ लगा हाइटगेज बैरियर, वाहनों का संचालन जल्द
हमीद सेतु के दोनों तरफ लगा हाइटगेज बैरियर, वाहनों का संचालन जल्द

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : हमीद सेतु के मरम्मत पूरा होने के बाद शुक्रवार को सेतु के दोनों तरफ दस-दस फीट ऊंचा हाइटगेज बैरियर लगा दिया गया। अभी भी सेतु पर चार पहिया वाहनों का संचालन शुरू नहीं हुआ है। इसकी वजह से राहगीरों, वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि आखिर किन कारणों से जिला प्रशासन मरम्मत कार्य पूरा होने के बावजूद पुल पर अभी भी चार पहिया वाहनों के दौड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इससे राहगीरों को पैदल ही पुल पार करने को मजबूर होना पड़ रहा है। पुल के मरम्मत में लगे गुजरात कंपनी के इंजीनियर पराग पटेल ने कहा कि पुल के ज्वाइंटरों की मरम्मत पूरी करने के बाद पुल के दोनों तरफ हाइटगेज बैरियर लगा इसकी पूरी रिपोर्ट एनएचएआइ वाराणसी को प्रेषित कर दी गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसे चालू कर दिया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी एमपी सिंह ने कहा कि एनएचएआइ के अधिकारियों से बात कर कल तक निर्णय कर दिया जाएगा। हमीद सेतु का मरम्मत पूर्ण गंगा पर बने हमीद सेतु का मरम्मत कार्य गुरुवार को पूर्ण कर लिया गया। पुल के दोनों तरफ हाइटगेज बैरियर लगाने का निर्णय लिया गया था। सेतु पर चार चक्का वाहनों का आवागमन भी शीघ्र शुरू हो सकता है। फिलहाल बैरियर की ऊंचाई को देखते हुए पुल से भारी वाहन मसलन ट्रक, बड़ी सवारी बसें आदि नहीं गुजर सकेंगी।

हमीद सेतु को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह स्वयं काफी सख्त हैं। एनएचएआइ के अधिकारियों से पलपल की रिपोर्ट लेने के साथ शीघ्र मरम्मत करने को निर्देशित करते रहे। यही कारण रहा कि ससमय कार्य भी पूर्ण कर लिया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर ही पुल के दोनों तरफ एक स्लोगन बोर्ड लगाया गया है। इस पर लिखा है कि कितने चक्के का वाहन का कितना वजह होना चाहिए। यही नहीं गति सीमा भी 30 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है।

chat bot
आपका साथी