खाना बनाती किशोरी की झुलस कर मौत

जासं, खानपुर (गाजीपुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में गुरुवार की रात खाना गरम करते

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Jul 2018 06:22 PM (IST) Updated:Fri, 20 Jul 2018 06:22 PM (IST)
खाना बनाती किशोरी की झुलस कर मौत
खाना बनाती किशोरी की झुलस कर मौत

जासं, खानपुर (गाजीपुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में गुरुवार की रात खाना गरम करते समय किशोरी झुलस गई। उसकी चीख सुनकर घर के लोग पहुंचे। आनन-फानन उसे सैदपुर स्थित सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र ले आए। यहां हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बहेरी गांव निवासी हलीम की पुत्री सना (15) घरवालों के लिए रसोई गैस पर खाना गरम कर रही थी। न जाने कैसे उसके दुपट्टे में आग लग गई और वह झुलस गई। घरवाले सैदपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले आए। चिकित्सक ने किशोरी को देखा तो वह करीब 80 प्रतिशत झुलस चुकी थी। बीएचयू के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान देर रात किशोरी ने दम तोड़ दिया। मृतका चार बहनों व एक भाई में दूसरे नंबर की थी। सना की मौत का पता चलते ही घर में कोहराम मच गया। मां व भाई बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हलीम को भी गांव वाले समझा रहे हैं लेकिन उनके आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं। थानाध्यक्ष शैलेश ¨सह ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।

chat bot
आपका साथी