पूर्व सांसद ने सरकार पर साधा निशाना

मौधा बसपा के जिला प्रभारी व पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने शनिवार को अनौनी बाजार में चौपाल लगाइ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 09:37 PM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 09:37 PM (IST)
पूर्व सांसद ने सरकार पर साधा निशाना
पूर्व सांसद ने सरकार पर साधा निशाना

मौधा : बसपा के जिला प्रभारी व पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने शनिवार को अनौनी बाजार में चौपाल लगाई और केंद्र व प्रदेश की सरकारों पर खूब निशाना साधा। उन्होंने आह्वान किया कि आम चुनाव में सभी लोग अपने मत का प्रयोग करें। मतदान के जरिए ही हम योग्य नेता चुन सकते हैं। उन्होंने तंज कसा कि विकास पुरुष का ध्यान बंद पड़ी सूती वस्त्र मिल व चीनी मिल पर नहीं पड़ा। अफीम फैक्ट्री तो अंग्रेजों के समय ही बनी थी। गौरहट गांव में पहली बार बिजली पहुंचाने का दावा भी बेमानी बन गया। जनता जानती है कि वहां पहले से ही बिजली उपलब्ध है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश दोनों सरकार को जमकर कोसा। जितेंद्र मानव, शशि सोनकर, सद्दाम हुसैन, रमेश आदि थे।

chat bot
आपका साथी