क्वारंटाइन स्थल पर पेयजल का संकट, जताया विरोध

जागरण संवाददाता भांवरकोल (गाजीपुर) प्राथमिक विद्यालय कुंडेसर द्वितीय पर पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने पर क्वारंटीन किए गए प्रवासी कामगारों ने विरोध जताया। हैंडपंप खराब होने के चलते यहां पर क्वारंटीन होने वाले प्रवासी कामगारों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 06:36 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 06:36 PM (IST)
क्वारंटाइन स्थल पर पेयजल का संकट, जताया विरोध
क्वारंटाइन स्थल पर पेयजल का संकट, जताया विरोध

जागरण संवाददाता, भांवरकोल (गाजीपुर) : प्राथमिक विद्यालय कुंडेसर द्वितीय पर पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने पर क्वारंटाइन किए गए प्रवासी कामगारों ने विरोध जताया। हैंडपंप खराब होने के चलते यहां पर क्वारंटाइन होने वाले प्रवासी कामगारों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कुंडेसर के अलावा कबीरपुर खुर्द, कबीरपुर कला के 15-20 प्रवासी कामगार गुजरात, दिल्ली, मुंबई तथा चेन्नई से लौटने पश्चात अपने घरों पर न जाकर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए प्राथमिक विद्यालय द्वितीय पर क्वारंटाइन हो गए हैं। परिसर में लगा हैंडपंप खराब होने के कारण बंद पड़ा है। इसके अलावा गांव में बनी पानी टंकी से जलापूर्ति भी आवश्यकतानुसार न होने के कारण पेयजल की किल्लत हो गई है। क्वारंटाइन हुए प्रवासी कामगारों को उनके परिवार के लोग भोजन व पानी दे रहे हैं लेकिन पानी की और आवश्यकता होने पर उन्हें इधर उधर भटकना पड़ रहा है। दूसरे हैंडपंप पर जाने पर तो कभी-कभी  विवाद की स्थिति बन जा रही है। कामगारों ने बताया कि वह इसकी शिकायत अधिकारियों से कर चुके हैं लेकिन कोई समस्या जस की तस बनी हुई है। इधर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र नाथ राय ने समस्या से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि हैंडपंप एक दो दिन में ठीक करा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी