केक काटकर मनाया गया डा. महेंद्र नाथ पांडेय का जन्मदिन

जागरण संवाददाता गाजीपुर केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय का जन्म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Oct 2020 05:45 PM (IST) Updated:Thu, 15 Oct 2020 05:45 PM (IST)
केक काटकर मनाया गया डा. महेंद्र नाथ पांडेय का जन्मदिन
केक काटकर मनाया गया डा. महेंद्र नाथ पांडेय का जन्मदिन

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय का जन्मदिन गुरुवार को वरिष्ठ भाजपा नेता लालजी पांडेय के नेतृत्व में शास्त्रीनगर में मनाया गया। इस दौरान केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की गई। लालजी पांडेय ने कहा कि जिले की माटी में पले बढ़े महेंद्र नाथ पांडेय भारतीय राजनीति में उच्च आयाम स्थापित किए हैं। भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने कहा कि ओजस्वी वक्ता, प्रखर नेता श्री पांडेय छात्र राजनीति से अति सक्रिय रहे हैं। उनकी राजनैतिक सक्रियता का परिणाम है कि आज वह इस मुकाम पर हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्रनाथ पांडेय , पूर्व जिला संयोजक गर्वजीत सिंह कक्कू , अच्छेलाल गुप्ता, रासबिहारी राय, सुनील गुप्ता, गुलाम कादिर राईनी, नीरज कुमार मानू, आईटी संयोजक कार्तिक गुप्ता, शशिकांत शर्मा, अजय कुशवाहा, हर्षजीत सिंह, देवेंद्र यादव सहित आदि उपस्थित रहें। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने की।

chat bot
आपका साथी