पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर से नहीं किया सिद्धांतों से समझौता

जासं गाजीपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर उनको नमन किया गया। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस मौके पर वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनको याद किया। चांड़ीपुर स्थित गांव में समाजवादी जनता पार्टी (चन्द्रशेखर) के प्रदेश सचिव रामविजय सिंह यादव के आवास पर युवा तुर्क जननायक पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को श्रद्धांजलि दी गयी। प्रदेश महासचिव सीताराम पाण्डेय ने कहा कि वे एक निडर नेता थे जो कभी किसी के सिद्धांतों से समझौता नहीं करते थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Jul 2019 05:38 PM (IST) Updated:Tue, 09 Jul 2019 05:38 PM (IST)
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर से नहीं किया सिद्धांतों से समझौता
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर से नहीं किया सिद्धांतों से समझौता

जासं, गाजीपुर : नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर उनको नमन किया गया। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस मौके पर वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनको याद किया।

चांड़ीपुर स्थित गांव में समाजवादी जनता पार्टी (चन्द्रशेखर) के प्रदेश सचिव रामविजय सिंह यादव के आवास पर युवा तुर्क जननायक पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को श्रद्धांजलि दी गयी। प्रदेश महासचिव सीताराम पाण्डेय ने कहा कि वे एक निडर नेता थे जो कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं करते थे। वे अपनी प्रतिभा के चलते ही युवा तुर्क कहे जाते थे। श्रद्धांजलि देने वालों में जिलाध्यक्ष रजी अहमद, प्रमोद सिंह, अजय उपाध्याय, सुरेश सिंह, आकाश यादव, दीनानाथ यादव आदि थे। इसी क्रम में नगर के समता भवन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया। सपा के जिलाध्यक्ष डा.नन्हकू यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री साधारण परिवार के होते हुए भी देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचे थे। पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जमीनी नेता होने के साथ ही आम लोगों से जुड़े हुए थे। इस मौके पर राजेश कुशवाहा, निजामुद्दीन, कन्हैया लाल, अशोक कुमार बिद, अरुण श्रीवास्तव, दिनेश यादव आदि थे।

chat bot
आपका साथी