भाईचारा के साथ मनाए मोहर्रम व रक्षाबंधन का पर्व

भाईचारे के साथ मनाए मोहर्रम व रक्षाबंधन का पर्व

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Aug 2022 04:07 PM (IST) Updated:Sun, 07 Aug 2022 04:07 PM (IST)
भाईचारा के साथ मनाए मोहर्रम व रक्षाबंधन का पर्व
भाईचारा के साथ मनाए मोहर्रम व रक्षाबंधन का पर्व

भाईचारा के साथ मनाए मोहर्रम व रक्षाबंधन का पर्व

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : पुलिस लाइन सभागार में मोहर्रम व रक्षाबंधन त्योहार को शांतिपूर्वक एवं भाईचारे के साथ मनाए जाने को लेकर जिलाधिकारी एमपी सिंह और पुलिस अधीक्षक रोहन पी. बोत्रे की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने उपस्थित विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं एवं शांति समिति के सदस्यों से कहा कि मोहर्रम का त्योहार एवं जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाए। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को जुलूस के मार्गों अन्य स्थानों पर साफ-सफाई तथा प्रकाश की व्यवस्था करने का निर्देश दिए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जुलूस के मार्ग में यदि कोई विद्युत के तार जर्जर व नीचे हो तो उनको तत्काल ठीक कराया जाए। मार्ग में यातायात की समुचित व्यवस्था कराए जाने के संबंध में भी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार सिंह, एएसपी सिटी गोपी नाथ सोनी, एएसपी ग्रामीण आरडी चौरसिया, समस्त क्षेत्राधिकारी व एसओ रहे।

chat bot
आपका साथी