प्रथम पुण्यतिथि पर याद किए गए भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी
- पूरे जनपद में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर अíपत की गई श्रद्धांजलि - उनकी कविताओं व कार्यों का किय
- पूरे जनपद में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर अíपत की गई श्रद्धांजलि
- उनकी कविताओं व कार्यों का किया गया वर्णन
- सांस्कृतिक विरासत को दिलाई थी पहचान
फोटो : 24सी। जासं, गाजीपुर : पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेयी के प्रथम पुण्यतिथि पर शुक्रवार को जगह -जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। छावनी लाइन स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित सभा में बाजपेयी जी के कविताओं का पाठ व उनके वैचारिक भाव व कार्यों का वर्णन कर श्रद्धांजलि अíपत की गई। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ में देश के सांस्कृतिक विरासत को महत्व को अटल जी ने पहचान दिलाई थी।
उन्होंने कहा कि अटल जी की इच्छा कभी राजनीति में जाने की न हीं थी। परन्तु पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने के लिए सक्रिय राजनीति से जुड़ गए। अटल जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने उनके सोच को सार्थक किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि पोखरण परमाणु परीक्षण, िर्स्वणम चतुर्भुज योजना, भारत के विदेश नीति को मजबूती प्रदान करना उनकी सोच और उपलब्धियों की सुगंध आज भी महसूस रही है। क्षेत्रीय मंत्री सरोज कुशवाहा, पूर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, डा. शोभनाथ यादव, जिला महामंत्री रामनरेश कुशवाहा, अखिलेश सिंह, अच्छे लाल गुप्ता, चतुर्भुज चौबे, रासबिहारी राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा आदि थे। संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया।
हमेशा देश के बारे में सोचा
सैदपुर : वरिष्ठ नेता अविनाश चंद्र बरनवाल के नगर स्थित आवास पर स्व. वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अíपत किया गया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे नेता थे जिन्होंने हमेशा देश के बारे में सोचा। उनकी दूरदर्शी सोच की देन है कि आज देश सही दिशा में जा रहा है। सुमन कमलापुरी, विकास बरनवाल, प्रवीण कुमार, सभासद बृजेश जायसवाल, हिमांशू सोनी, अनुराग जायसवाल, चंदन कुमार, लोकनाथ निषाद आदि थे। खानपुर: क्षेत्र के पटखौली स्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पाठक के आवास पर भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि मनाई गई। कमलेश सिंह पिटू ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे युग पुरूष थे जिन्होंने मूल्यों एवं आदर्शों के साथ शुचिता एवं सुशासन की राजनीति को हमेशा बढ़ावा दिया। मिथिलेश दीक्षित, सतीश सिंह, लालबहादुर यादव, शिवाजी मिश्र, रामधनी त्रिपाठी आदि थे।
बहरियाबाद: स्थानीय सुभाष विद्या मंदिर इंटर कालेज में अटल जी के चित्र पर पुष्प अíपत किया गया। भाजपा नेता अजय सहाय ने कहा कि अटल जी ने संपूर्ण जीवन में कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। रामाश्रय मिश्र, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री दानिश वरा, हरिश्चंद्र गुप्ता, आलोक सिंह, दिनेश सिंह, सिटू आदि थे।