प्रधानमंत्री आवास के लिए पंजीकरण का एक और मौका

गाजीपुर : प्रधानमंत्री आवास के पात्रों का आनलाइन पंजीकरण एक बार फिर शुरू हो गया है। हालांकि इस बार शासन ने मौखिक आदेश दिया है। आनलाइन पंजीकरण के लिए 'आवास एप' भी खोल दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 05:38 PM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 05:38 PM (IST)
प्रधानमंत्री आवास के लिए पंजीकरण का एक और मौका
प्रधानमंत्री आवास के लिए पंजीकरण का एक और मौका

जासं, गाजीपुर : प्रधानमंत्री आवास के पात्रों का ऑनलाइन पंजीकरण एक बार फिर शुरू हो गया है। हालांकि इस बार शासन ने मौखिक आदेश दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पोर्टल भी खोल दिया गया है। पिछली बार पोर्टल बंद होने तक जिले में 96 हजार परिवारों का ऑनलाइन पंजीकरण किया गया। इसमें जो पात्र परिवार छूट गए हैं उन्हें एक और मौका दिया गया है।

अब तक प्रधानमंत्री आवास 2012 की पात्रता सूची के आधार पर दिया जाता था। इस सूची में शामिल पात्र परिवारों को संतृप्त कर दिया गया है या तो बचे हैं वह पात्र नहीं हैं। ऐसे में नए सिरे से पात्रों का चयन किया जा रहा है। इसके लिए सभी ग्रामसभाओं से खुली बैठक कर पात्र परिवारों की सूची सर्वसम्मति से तैयार कर मांगी गई थी। इस सूची के आधार पर ब्लाक स्तर पर गांव-गांव जाकर सचिवों ने चिह्नित परिवारों का मौके पर ही जियो टै¨गग की। पंजीकरण करने का लक्ष्य 75 हजार था लेकिन इसके सापेक्ष 96 हजार पंजीकरण हो गया। इसके बाद भी हर गांव में पात्र परिवार पंजीकरण से वंचित रह गए। ग्रामीण लगातार मांग कर रहे थे कि उनका भी नाम आवास पात्रता सूची में शामिल करने के लिए उनका आनलाइन पंजीकरण किया जाए। इस पर विचार करने के बाद सरकार ने फिर से पंजीकरण करने के लिए आवास एप पोर्टल खोल दिया है।

-------

- प्रधानमंत्री आवास की पात्रता सूची में शामिल करने के लिए कई महीने तक ऑनलाइन पंजीकरण किया गया। इसके बाद भी बहुत से परिवार छूट गए थे। शासन ने फिर से कुछ दिनों के लिए पोर्टल खोला है। यह जल्दी ही बंद हो जाएगा। फिलहाल जिले में तेजी से पंजीकरण कार्य चल रहा है।

- विजय प्रकाश वर्मा, पीडी।

chat bot
आपका साथी