कठवामोड़ के पास बेसो नदी पर बनेगा नया पुल

गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर कठवमोड़ स्थित बेसो नदी पर नए पुल के निर्माण के प्रस्ताव को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। केंद्र ने इसके निर्माण के लिए करीब 11 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी है। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके पूरी होते ही पुल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 10:29 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 10:29 PM (IST)
कठवामोड़ के पास बेसो नदी पर बनेगा नया पुल
कठवामोड़ के पास बेसो नदी पर बनेगा नया पुल

जासं, गाजीपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर कठवामोड़ स्थित बेसो नदी पर नए पुल के निर्माण के प्रस्ताव को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। केंद्र ने इसके निर्माण के लिए करीब 11 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी है। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके पूरी होते ही पुल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

बीते वर्ष 2016 कठवामोड़ पुल में दरारें आ गई थीं। प्रशासन ने तत्काल पुल पर आवागमन पूरी तरह रोक दिया था। पुल पर आवागमन रोके जाने से बलिया हाइवे पर यातायात प्रभावित हो गया था। मुहम्मदाबाद तथा कासिमाबाद तहसील के लोगों को जिला मुख्यालय तक आने-जाने में लंबी दूरी तय करना पड़ती थी। लोगों की समस्याओं को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पुल के ही बगल में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई पुल का निर्माण कर भारी वाहनों को भी गुजरने की सुविधा उपलब्ध करा दी गई लेकिन वह बाढ़ के पानी में डूब जाता है। ऐसे में भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया जाता है। हाल ही में हुई बारिश और बाढ़ के चलते आवागमन बंद हो गया साथ ही सड़क की पिच भी पूरी तरह उखड़ गई थी जिससे आवागमन बाधित हो गया था। नये पुल निर्माण की खबर से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। एनएचआई के तकनीकी प्रबंधक वाईपी सिंह ने बताया कि शासन से निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही पुल के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। पुल निर्माण के साथ डायवर्जन मार्ग भी बनाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी