कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में 24 ने किया नामांकन

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में 22 पदों के लिए 24 उम्मीदवार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 06:29 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 06:29 PM (IST)
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में 24 ने किया नामांकन
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में 24 ने किया नामांकन

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में 22 पदों के लिए 24 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। आज नामांकन पत्रों की जांच होगी व कल नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की सूची चस्पा की जाएगी। कुल 201 सदस्य 24 जनवरी को अपने मत का प्रयोग करेंगे। उसी दिन मतों की गणना के पश्चात विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

मुख्य चुनाव अधिकारी श्याम नारायण कुशवाहा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दशरथ सिंह यादव व शंकर सिंह यादव ने पर्चा भरा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अमर सिंह तथा उपाध्यक्ष (दस वर्ष से ऊपर) के दो पद के लिए मुहम्मद वसीम सिद्दीकी, धनंजय पांडेय मैदान में हैं। वहीं उपाध्यक्ष (दस वर्ष से कम) के लिए उमाशंकर यादव ने पर्चा भरा है। सह सचिव प्रकाशन, प्रशासन, पुस्तकालय के साथ ही कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ एवं कनिष्ठ के छह-छह पद के लिए एक-एक उम्मीदवार हैं। महासचिव के लिए धर्मेंद्र सिंह यादव और विनोद कुमार चतुर्वेदी आमने-सामने हैं। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरेंद्र नाथ सिंह व परितोष तिवारी को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

---- निर्विरोध निर्वाचन तय

: सेंट्रल बार एसोसिएशन के निर्वाचन कार्यक्रम के अंतिम दिन बुधवार को किसी ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। अध्यक्ष पद पर अरविद कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव, महासचिव अनिल सिंह बागी व उपाध्यक्ष पद पर 10 वर्ष से ऊपर के हीरालाल सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, वहीं उपाध्यक्ष पद पर 10 वर्ष से नीचे के ओमप्रकाश यादव व उदय प्रताप सिंह द्वितीय, सह सचिव प्रशासन पद पर रमेश चंद्र राय व प्रकाश चंद्र सिंह, सह सचिव पुस्तकालय चंद्रमणि सिंह व कोषाध्यक्ष पद पर अजीत कुमार सिंह का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।

chat bot
आपका साथी