रौद्र गर्मी के बीच रात में राहतकारी हवा

जागरण संवाददाता, गाजीपुर: दिन में प्रचंड गर्मी तो गुरुवार की रात थोड़ी सी राहत। अगले दिन शुक्रवार को

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 May 2017 04:39 PM (IST) Updated:Fri, 26 May 2017 04:39 PM (IST)
रौद्र गर्मी के बीच रात में राहतकारी हवा
रौद्र गर्मी के बीच रात में राहतकारी हवा

जागरण संवाददाता, गाजीपुर: दिन में प्रचंड गर्मी तो गुरुवार की रात थोड़ी सी राहत। अगले दिन शुक्रवार को फिर सूर्य का रौद्र रूप।भीषण गर्मी व उमस के चलते लोग घरों में दुबके रहे। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए पं¨पगसेट, ट्यूबवेल या गंगा में स्नान करते देखे गए। जगह-जगह खुले प्याऊ पर बच्चे, बुजुर्गों की भीड़ लगी रही। पेय पदार्थों की बिक्री भी खूब हुई। शुक्रवार की दोपहर जिले का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा।

पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी के चलते लोगों का हाल बेहाल हो गया है। दिन में धूप व रात के समय उमस से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कट के कारण लोग जागकर रात काटने पर मजबूर हैं। गुरुवार की देर रात को मौसम में तनिक बदलाव हुआ। हवा के चलते गर्मी से कुछ राहत मिली लेकिन सुबह फिर से मौसम में गर्माहट शुरू हो गई। तेज धूप व उमस के चलते लोगों को काफी दिक्कत आई। शाम को उमस से राहत मिलने के बाद लोग पार्क व गंगा घाटों की ओर रुख किए।

---

ये बरतें सावधानियां

- आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मे का उपयोग करें।

- ज्यादा से कम और कम से ज्यादा तापमान में जाने से पहले थोड़ा ब्रेक लें।

- पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।

- पहनावे में हल्के रंगों वाले कपड़ों का इस्तेमाल करें।

- सुबह जल्दी उठें और नियमित रूप से हल्का व्यायाम करें।

---

इन बातों का रखें ध्यान

- सुबह हल्का नाश्ता और हरी सब्जियों से बनी हुई डिश से दिन की शुरुआत करें ।

- घर से बाहर निकलने से पहले पानी अधिक मात्रा में पिएं ।

- सुबह का खान दोपहर 11:30 या 12:30 के बीच लेना शुरू करें। खाने में हरा सलाद व दही को शामिल करें।

- शाम को कुछ सूखे मेवे, फलों की चाट या मिल्क शेक लें, इससे शरीर को एनर्जी मिलेगी ।

- चाय का इस्तेमाल सिर्फ सुबह के समय ही करें। दिन के समय फलों के रस को विकल्प के रूप में अपनाएं।

- रात का खाना सोने से करीब दो घंटे पहले लें। इसमें ज्यादा चटपटा और तलीय पदार्थ का इस्तेमाल करने से बचें।

chat bot
आपका साथी