नारद ने भगवान विष्णु को दिया श्राप

सैदपुर (गाजीपुर) : नगर के पक्का घाट स्थित रामलीला मंच पर मंगलवार की रात नारद मोह लीला का जीवंत मं

By Edited By: Publish:Wed, 07 Oct 2015 09:00 PM (IST) Updated:Wed, 07 Oct 2015 09:00 PM (IST)
नारद ने भगवान विष्णु को दिया श्राप

सैदपुर (गाजीपुर) : नगर के पक्का घाट स्थित रामलीला मंच पर मंगलवार की रात नारद मोह लीला का जीवंत मंचन किया गया। देवर्षि नारद को घमंड हो जाता है कि उनसे बड़ा तपस्वी कोई नहीं है। उनका घमंड तोड़ने के लिए प्रभु विष्णु द्वारा माया रची जाती है। देवर्षि नारद एक जगह विश्व मोहिनी से मिलते हैं। मोहिनी उन्हें पसंद आ जाती है। इस बीच नारद को खबर मिलती है कि विश्व मोहिनी के स्वयंवर का आयोजन किया गया है। तब नारद प्रभु विष्णु के पास पहुंचते हैं और हरि जैसा रूप मांगते है। प्रभु विष्णु उन्हें हरि (बंदर) का रूप प्रदान कर देते हैं। नारद उत्साहित होकर स्वयंवर में पहुंचते हैं। सभी राजा उन्हें देखकर हंसने लगते हैं। नारद को कुछ समझ में नहीं आता है। सारे राजा नारद का उपहास करते हैं। नारद दर्पण में स्वयं का बंदर रूप देखकर क्रोधित हो जाते हैं। वे प्रभु विष्णु को श्राप देते हैं कि आपको भी धरती पर आना पड़ेगा और आप भी महिला के लिए वन-वन घूमेंगे। रामलीला का जीवंत मंचन देख दर्शक तालियां बजाते हैं।

chat bot
आपका साथी