विस चुनाव में पूरी ताकत झोंकने का आह्वान

सुहवल (गाजीपुर) : स्थानीय गांव के शिवाला चट्टी स्थित भाजपा मंडल कार्यालय पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं

By Edited By: Publish:Tue, 07 Jul 2015 06:56 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2015 06:56 PM (IST)
विस चुनाव में पूरी ताकत झोंकने का आह्वान

सुहवल (गाजीपुर) : स्थानीय गांव के शिवाला चट्टी स्थित भाजपा मंडल कार्यालय पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। काशी प्रांत के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने मंडल स्तर पर बनाए गए नए सदस्यों के बारे जानकारी हासिल की। उन्होंने उनके सत्यापन पर जोर दिया।

कहा कि कार्यकर्ताओं व जनता के सहारे ही भाजपा की केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। काले धन से देश को आर्थिक ²ष्टि से खोखला करने वालों के खिलाफ सरकार ने विशेष कानून बनाया है। हमारे सैनिक दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। विदेशों में भी भारत की धाक जम गई है। मजबूत विदेश नीति के बदौलत ही अब पड़ोसी देश भारत को सकारात्मक ²ष्टि से उभरती हुई महाशक्ति के रूप में देख रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल करना है। काशी प्रांत के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। कहा कि प्रदेश सरकार में अपराधियों का बोलबाला बढ़ता जा रहा है। आए दिन लूट, हत्या की घटनाएं हो रही हैं। जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। इस मौके पर सुनिल ¨सह, कमलेश प्रकाश ¨सह, राकेश राय, विनोद, अमित, रमाशंकर गुप्ता, गोरखनाथ ¨सह, पवन ¨सह, नवीन आदि मौजूद थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिवप्रकाश राय ने की।

chat bot
आपका साथी