झाड़ी में मिला विवाहिता का शव

करंडा (गाजीपुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के बलवंतपुर (धरम्मरपुर) गांव स्थित गंगा किनारे शुक्रवार की दो

By Edited By: Publish:Fri, 31 Oct 2014 08:32 PM (IST) Updated:Fri, 31 Oct 2014 08:32 PM (IST)
झाड़ी में मिला विवाहिता का शव

करंडा (गाजीपुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के बलवंतपुर (धरम्मरपुर) गांव स्थित गंगा किनारे शुक्रवार की दोपहर 25 वर्षीय विवाहिता का अर्धनग्न शव मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की स्थिति देखने के बाद लोग दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की आशंका जता रहे।

बलवंतपुर के कुछ ग्रामीण दोपहर में गंगा किनारे गए थे। यहां समीप की झाड़ी के पास कुत्तों का झुंड खड़ा था। शक के आधार पर ग्रामीण के झाड़ी के पास गए तो देखा कि युवती की अर्धनग्न लाश पड़ी है। इसकी जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे।

जांच पड़ताल के दौरान मौके पर मिले साक्ष्य से आशंका जताई जा रही है कि विवाहिता की हत्या कर उसे फेका गया है। मृतका के हाथ पर अमिताभ चंद्रराम और उसके नीचे नीतू नाम लिखा था। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि छठ के दिन विवाहिता धरम्मरपुर चट्टी पर युवक के साथ देखी गई थी। उस दौरान उसके हाथ में छठ का प्रसाद था।

थानाध्यक्ष संतोष मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

chat bot
आपका साथी