मोदीनगर में जमकर मतदान तो साहिबाबाद के वोटर रहे फिसड्डी

शाहनवाज अली गाजियाबाद विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने जीत की बिसात सजा दी है। तमाम दाव

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Jan 2022 08:36 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jan 2022 08:36 PM (IST)
मोदीनगर में जमकर मतदान तो साहिबाबाद के वोटर रहे फिसड्डी
मोदीनगर में जमकर मतदान तो साहिबाबाद के वोटर रहे फिसड्डी

शाहनवाज अली, गाजियाबाद

विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने जीत की बिसात सजा दी है। तमाम दावों और वादों के साथ प्रत्याशी जनता के बीच पहुंच रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान के लिए अपील कर रहे हैं। जिले की साहिबाबाद विधानसभा सीट ऐसी भी है, जहां पिछले दो चुनाव में 50 प्रतिशत से अधिक मतदाता पोलिग बूथ तक नहीं पहुंचे। वहीं, मोदीनगर सीट पर 64 फीसद से अधिक मतदान हुआ है।

चुनाव आयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए तमाम प्रयास करता है, लेकिन जिले की दो विधानसभा सीटों पर मतदान प्रतिशत 60 प्रतिशत को पार नहीं कर सका। इनमें से एक साहिबाबाद विधानसभा का आंकड़ा बेहद चौंकाने वाला रहा है। यह सर्वाधिक शिक्षित मतदाताओं वाला विधानसभा क्षेत्र माना जाता है, लेकिन पिछले दो विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां मतदान प्रतिशत 50 फीसद तक नहीं पहुंचा है। आयोग ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए इंटरनेट मीडिया से लेकर सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्कूल व कालेज के अलावा तमाम प्रचार प्रसार किया, लेकिन हालात जस के तस रहे। इस बार कोरोना संक्रमण काल में जबकि चुनाव प्रचार के लिए भी कुछ पाबंदियां है। ऐसे में मतदान प्रतिशत बढ़ाना एक चुनौती साबित होगा। वहीं, जिले तीन विधानसभा सीटें ऐसी भी हैं, जहां मतदान प्रतिशत 60 प्रतिशत से अधिक रहा, जिसमें मोदीनगर अव्वल है। यहां मतदाताओं ने 64 फीसद को भी पार किया। वर्ष 2012 में यहां मतदाताओं ने 62.61 व वर्ष 2017 में 64.75 प्रतिशत मतदान किया। मतदान के लिए प्रत्याशी कर रहे कसरत

हमेशा की तरह इस बार भी चुनाव आयोग ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कमर कसी है, लेकिन इसका असर कोरोना संक्रमण के बीच जमीनी तौर पर अभी दिखाई नहीं दिया है। हां, 25 जनवरी मतदाता दिवस पर जरूर कुछ जगह मतदान के लिए शपथ दिलाई गई। असल में प्रत्याशियों की ओर से लगी टीमें मतदाताओं को बूथ तक लाने की कसरत में अभी से लग गई हैं।

-----------------

वर्ष 2012 और 2017 विस चुनाव में मतदान प्रतिशत

विस सीट ---- मतदान प्रतिशत 2012 --- मतदान प्रतिशत 2017

मोदीनगर --- 62.61 प्रतिशत --- 64.75 प्रतिशत

मुरादनगर --- 62.34 प्रतिशत --- 60.47 प्रतिशत

लोनी ---- 60.19 प्रतिशत --- 60.12 प्रतिशत

गाजियाबाद ---- 54.08 प्रतिशत --- 53.26 प्रतिशत

साहिबाबाद ---- 49.31 प्रतिशत --- 49.20 प्रतिशत

---------------------

वर्ष 2012 व 2017 विस चुनाव के विजेता

विस सीट -- जीत 2012 --- जीत 2017

मोदीनगर -- सुदेश शर्मा, रालोद --- डा. मंजू शिवाच, भाजपा

मुरादनगर -- वहाब चौ., बसपा -- अजितपाल त्यागी, भाजपा

लोनी -- जाकिर अली, बसपा --- नंदकिशोर गुर्जर, भाजपा

गाजियाबाद -- सुरेश बंसल, बसपा --- अतुल गर्ग, भाजपा

साहिबाबाद - अमरपाल शर्मा, बसपा --- सुनील शर्मा, भाजपा

chat bot
आपका साथी