मुठभेड़ के बाद 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

उनके कब्जे से एक पिस्टल एक तमंचा एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। दोनों बदमाश छह दिन पूर्व विजय विहार थाना क्षेत्र में हुई एक लूट में वांछित था। पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस बदमाशों का आपराधिक रिकार्ड तलाशने में लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Jul 2019 09:31 PM (IST) Updated:Fri, 12 Jul 2019 09:31 PM (IST)
मुठभेड़ के बाद 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
मुठभेड़ के बाद 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, लोनी : कोतवाली पुलिस ने चेकिग के दौरान शुक्रवार दोपहर मुठभेड़ के बाद 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक पिस्टल, एक तमंचा, एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। दोनों बदमाश छह दिन पूर्व विजय विहार थाना क्षेत्र में हुई एक लूट में वांछित थे। पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड तलाशने में लगी है। क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि अशोक बिहार और बंथला पुलिस चौकी प्रभारी चिरौड़ी रोड पर निठौरा कट के पास चेकिग कर रहे थे। तभी मुखबिर ने छह दिन पूर्व विजयनगर क्षेत्र में हुई लूट के मामले में फरार चल रहे 25-25 हजार के इनामी मुकेश कुमार निवासी संगम बिहार लोनी और नीटू निवासी टीला शहबाजपुर गांव लोनी के अपाचे मोटरसाइकिल पर वहां से गुजरने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम ने संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को चेकिग के लिए रोकने का प्रयास किया लेकिन बदमाश चिरौड़ी की ओर से बंथला नहर की ओर भाग निकले। पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में बदमाशों पर सात राउंड फायरिग की। दोनों बदमाशों की दाईं टांग में गोली जा लगी। गोली लगने से दोनों घायल हो कर जमीन पर गिर गए। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा। दिल्ली एनसीआर में की कई वारदात : कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि दोनों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं। दोनों के खिलाफ गाजियाबाद, साहिबाबाद, लोनी समेत दिल्ली के विभिन्न थानों में लूट, हत्या का प्रयास आदि संगीन मामलों में रिपोर्ट दर्ज हैं।

chat bot
आपका साथी