जीटी रोड पर जाम में फंसे वीके सिंह

महाशिवरात्रि के पर्व पर दूधेश्वरनाथ मंदिर में होने वाले जलाभिषेक को लेकर सोमवार को जीटी रोड पर लगाए गए डायवर्जन के कारण यहां भारी जाम लगा रहा। जाम में विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह का काफिला भी फंस गया। करीब 10 मिनट तक उनकी गाड़ी जाम के बीच रही। पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाकर उन्हें निकलवाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Mar 2019 07:05 PM (IST) Updated:Mon, 04 Mar 2019 07:05 PM (IST)
जीटी रोड पर जाम में फंसे वीके सिंह
जीटी रोड पर जाम में फंसे वीके सिंह

जासं, गाजियाबाद : महाशिवरात्रि के पर्व पर दूधेश्वरनाथ मंदिर में होने वाले जलाभिषेक को लेकर सोमवार को जीटी रोड पर लगाए गए डायवर्जन के कारण यहां भारी जाम लगा रहा। जाम में विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह का काफिला भी फंस गया। करीब 10 मिनट तक उनकी गाड़ी जाम के बीच रही। पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाकर उन्हें निकलवाया।

ट्रैफिक पुलिस ने जलाभिषेक के लिए जीटी रोड पर भारी वाहनों को लालकुआं से डायवर्ट कर दिया था। गौशाला अंडरपास को भी बंद किया गया था। छोटे वाहनों को भी फ्लाईओवर से निकाला गया था। मगर जलाभिषेक के दौरान डायवर्जन लागू होने के बाद भी भारी जाम लगा। सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक जीटी रोड पर के साथ शहर की आंतरिक सड़कों पर भी जाम लगा रहा। दोपहर करीब एक बजे सांसद वीके सिंह जीटी रोड से निकले तो वह भी जाम में फंस गए। शाम करीब चार बजे तक जलाभिषेक किया गया। जलाभिषेक संपन्न होते ही डायवर्जन हटा दिया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ।

chat bot
आपका साथी