गीत से लोगों को किया जागरूक राज्यमंत्री ने की सराहना

गीत के माध्यम से जागरूक करने पर राज्यमंत्री ने वसुंधरा निवासी दो बहनों की सराहना की है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Jul 2020 09:38 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 06:04 AM (IST)
गीत से लोगों को किया जागरूक राज्यमंत्री ने की सराहना
गीत से लोगों को किया जागरूक राज्यमंत्री ने की सराहना

संवाद सहयोगी, इंदिरापुरम : कोरोना वायरस से फैली वैश्विक महामारी के दौरान लोगों को गीत के माध्यम से जागरूक करने पर राज्यमंत्री ने वसुंधरा निवासी दो बहनों की सराहना की है। उन्होंने दोनों बहनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय के नेतृत्व में लोगों को जागरूक करने के लिए अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कुछ समय पूर्व एक वीडियो तैयार कराई गई थी। जिसमें वसुंधरा निवासी दो बहनों दामिनी गुप्ता और सुहानी गुप्ता द्वारा गीत गाया गया है। गीत के माध्यम से लोगों को मास्क पहनने और शारीरिक दूरी का पालन करने की सलाह दी गई है। वीडियो को विभिन्न प्रकार से लोगों के पास तक पहुंचाया जा रहा है। जिससे लोगों उसे सुनकर जागरूक हो सके। राज्यमंत्री स्वाती सिंह महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार का मानना है कि काव्य रचनाओं के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने गीत गाने वाली दोनों बहनों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

chat bot
आपका साथी