वसुंधरा में फूंका गया पाकिस्तान का पुतला

वसुंधरा में फूंका पाकिस्तान का पुतलावसुंधरा में फूंका पाकिस्तान का पुतलावसुंधरा में फूंका पाकिस्तान का पुतलावसुंधरा में फूंका पाकिस्तान का पुतलावसुंधरा में फूंका पाकिस्तान का पुतला

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 08:11 PM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 08:11 PM (IST)
वसुंधरा में फूंका गया पाकिस्तान का पुतला
वसुंधरा में फूंका गया पाकिस्तान का पुतला

जागरण संवाददाता, वसुंधरा :

पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। बुधवार को वसुंधरा परशुराम चौक पर भाजपा युवा मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद और ¨हदुस्तान ¨जदाबाद के नारे लगाए। उधर, इंदिरापुरम के व्यापारियों ने भी एक बैठक कर तिरंगा यात्रा पर चर्चा की है।

वसुंधरा परशुराम चौक में युवा मोर्चा महानगर भाजपा के उपाध्यक्ष राजीव प्रधान ने पुतला फूंकते हुए कहा कि सेना व प्रधानमंत्री ने सैनिकों को खुली छूट दे दी है, जल्द ही पाकिस्तान को सबक सिखाया जाना चाहिए। इस दौरान जमा लोगों ने पाकिस्तान शर्म करो, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। इस मौके पर बिट्टू चौहान, राज खान, सुशील ¨सह, धीरज अग्रवाल, देशराज जाटव, हरिओम चौधरी, परवेज खान ,बाबर खान, दीपक कुमार, कलीम अहमद, विनय कुमार आदि रहे।

दूसरी ओर, इंदिरापुरम में व्यापारी एकता समिति की ओर से आर्य समाज मंदिर और आर्य समाज इंदिरापुरम पदाधिकारियों के बीच बैठक की गई। इसमें शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए मौन रखा गया। साथ ही रविवार को तीनों संगठनों की ओर से मिलकर पाकिस्तान का पुतला फूंकने और तिरंगा यात्रा कराने पर सहमति बनी है। अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा है कि पाकिस्तान को उसकी भाषा में जवाब दिया जाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी