साहब. देवर के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा पति

संवाद सहयोगी मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने पति पर देवर के साथ संब

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jul 2020 06:02 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jul 2020 06:02 PM (IST)
साहब. देवर के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा पति
साहब. देवर के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा पति

संवाद सहयोगी, मुरादनगर : थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने पति पर देवर के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि देवर की हिस्से की संपत्ति के लालच में पति उसे शर्मनाक हरकत करने के लिए कह रहा है। विरोध करने पर आरोपित महिला के साथ मारपीट करता है। पीड़िता ने पति के खिलाफ थाने में गुहार लगाकर कार्रवाई की मांग की है।

मौजूदा दौर में पैसे संपत्ति के लालच में कुछ लोग इस कदर अंधे हो गए हैं कि अपने रक्त और संस्कार के रिश्तों को शर्मसार करने से भी परहेज नहीं करते हैं। रिश्तों को शर्मिदा करने का एक ऐसा ही मामला मुरादनगर क्षेत्र के एक गांव में सामने आया है। गांव निवासी महिला का कहना है कि उसके विवाह को छह वर्ष हो चुके हैं। उसका पति छोटा- मोटा काम करता है। महिला के अनुसार उसका एक देवर है, जो कि उन्हीं के साथ रहता है। आरोप है कि संपत्ति के लालच में महिला का पति उसे देवर के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है। पति का कहना है कि यदि वह देवर को अपने काबू में कर लेगी तो उसकी शादी नहीं होगी और उसका हिस्सा उनको ही मिल जाएगा। बाद में देवर के हिस्से को महिला अपने नाम करा लेगी। पति का शर्मनाक प्रस्ताव सुनकर महिला के होश उड़ गए और ऐसा करने से साफ मना कर दिया। इस बात को लेकर पति कई महीनों से उसके साथ मारपीट करता आ रहा है। बुधवार को पीड़िता थाने पहुंची और अपने पति की करतूत सुनाकर उसके खिलाफ शिकायत की। महिला ने अपने पति से अलग रहने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी