देहव्यापार कराने का आरोप लगा मां-बेटी को दौड़ाया

संवाद सहयोगी, मुरादनगर (गाजियाबाद): दिल्ली मेरठ हाईवे स्थित राधेश्याम कालोनी में देहव्यापार क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Dec 2017 07:25 PM (IST) Updated:Sun, 03 Dec 2017 07:25 PM (IST)
देहव्यापार कराने का आरोप लगा मां-बेटी को दौड़ाया
देहव्यापार कराने का आरोप लगा मां-बेटी को दौड़ाया

संवाद सहयोगी, मुरादनगर (गाजियाबाद): दिल्ली मेरठ हाईवे स्थित राधेश्याम कालोनी में देहव्यापार कराने का आरोप लगाकर लोगों ने मां-बेटी को कालोनी से दौड़ा दिया। लोगों ने पुलिस पर भी देहव्यापार कराने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कालोनी के लोगों के समझाकर शांत कराया। दोनों मां-बेटी कालोनी में शनिवार देर रात मकान का ताला खोलने पहुंची थीं। बता दें कि पिछले दिनों पुलिस द्वारा देहव्यापार का भंडाफोड़ करने पर लोगों ने इस मकान में ताला जड़ दिया था।

राधेश्याम कालोनी में बुजुर्ग महिला किराए के मकान में रहती थी। इस मकान में महिलाओं और पुरूषों का आना-जाना था। मकान के बाहर वाहनों की लंबी कतार लगी रहती थी। इस बीच लोगों को जानकारी हुई कि इस मकान में देहव्यापार होता है। लोगों ने पुलिस से शिकायत कर देहव्यापार बंद कराने की मांग की। लेकिन उस वक्त पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लिहाजा लोगों ने खुद ही इस काम को बंद कराने का निर्णय कर लिया। स्थानीय लोगों ने मकान मालिक से मिलकर महिला से मकान खाली कराने के लिए कहा। लेकिन इसके बाद भी मकान खाली नहीं हुआ। जब काफी प्रयास के बाद देहव्यापार बंद नहीं हुआ तो लोगों ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर दी। इसके बाद मुरादनगर पुलिस ने मकान में छापेमारी कर तीन महिलाओं व दो पुरूषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को छोड़ दिया। जिसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने मकान में ताला जड़ दिया था। शनिवार देर रात को बुजुर्ग महिला अपनी बेटी के साथ दोबारा से मकान का ताला खोलने पहुंची थी। इस दौरान कालोनी के लोगों ने उसे ताला खोलते देख लिया। लोगों ने उसे तुरंत ताला खोलने से रोक दिया। महिला ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर लोग हंगामा करने लगे। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। रविवार को मां-बेटी ने थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष से मकान का ताला खुलवाने की गुहार लगाई। इस बारे में थानाध्यक्ष रणवीर ¨सह ने बताया कि मामले की जांच की जी रही है।

chat bot
आपका साथी