ट्रांस ¨हडन में बढ़ रहे अपराध, पुलिस बेपरवाह

दिल्ली से सटे ट्रांस ¨हडन में वाहन चोरी, मोबाइल, पर्स, चेन लूट की घटनाएं तो आम हो गई हैं। इन वारदातों की फेहरिस्त में आए दिन बड़ी वारदातें भी शामिल हो रही हैं। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार वारदातें हो रही हैं, जो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही हैं। दिनदहाड़े यूपी गेट फ्लाईओवर पर चार लाख की लूट हो गई, क्लीनिक में महिला डॉक्टर की हत्या कर दी गई। सोसायटी की लिफ्ट में महिला से दुष्कर्म की घटना हुई। छुटपुट घटनाओं को रोकने में फेल पुलिस बड़ी वारदातों को भी पर्दाफाश नहीं कर पा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Oct 2018 06:53 PM (IST) Updated:Wed, 17 Oct 2018 06:53 PM (IST)
ट्रांस ¨हडन में बढ़ रहे अपराध, पुलिस बेपरवाह
ट्रांस ¨हडन में बढ़ रहे अपराध, पुलिस बेपरवाह

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : दिल्ली से सटे ट्रांस ¨हडन में वाहन चोरी, मोबाइल, पर्स, चेन लूट की घटनाएं तो आम हो गई हैं। इन वारदातों की फेहरिस्त में आए दिन बड़ी वारदातें भी शामिल हो रही हैं। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार वारदातें हो रही हैं, जो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही हैं। दिनदहाड़े यूपी गेट फ्लाईओवर पर चार लाख की लूट हो गई, क्लीनिक में महिला डॉक्टर की हत्या कर दी गई। सोसायटी की लिफ्ट में महिला से दुष्कर्म की घटना हुई। पुलिस इन वारदातों को भी पर्दाफाश नहीं कर पा रही है। हाईवे पर चार लाख की लूट:

4 अक्टूबर को इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर यूपी गेट फ्लाईओवर पर दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने चार लाख रुपये लूटे थे। लूट विजय नगर निवासी सुनील कुमार व उनके साथी मनोज से हुई थी। दोनों दिल्ली के प्रीत विहार स्थित बैंक से रुपये निकालकर नोएडा सेक्टर-63 स्थित अपने दफ्तर जा रहे थे। घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में दर्ज कराई है। इंदिरापुरम पुलिस ने दिल्ली के कई सीसीटीवी की फुटेज देखी, लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। क्लीनिक में घुसकर महिला डॉक्टर की हत्या

11 अक्टूबर की रात इंदिरापुरम के न्याय खंड-2 स्थित मकनपुर में महिला डॉक्टर सरला नाथ की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। सरला के पति ने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित पति ने पुलिस को बताया था कि एक गर्भवती किशोरी डा. सरला पर गर्भपात करने का दबाव बना रही थी। पुलिस उस किशोरी व अन्य कई युवकों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन पता नहीं लग सका है कि डा. सरला की हत्या किसने और क्यों की थी। लिफ्ट में महिला से दुष्कर्म :

इंदिरापुरम की एटीएस सोसायटी में सोमवार शाम एक घरेलू सहायिका से एक व्यक्ति के कार चालक ने दुष्कर्म किया। हालांकि घरेलू सहायिका से दुष्कर्म के आरोपित को सोसायटी के सुरक्षा गार्डों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इस घटना के बाद से लोग बच्चियों को लिफ्ट में अकेले भेजने से डर रहे हैं। इससे पहले भी बच्ची से लिफ्ट में छेड़छाड़ की वारदात हो चुकी है।

-------

गश्त के बाद भी चौराहे की दुकान सुरक्षित नहीं :

इंदिरापुरम के शुक्र बाजार चौक पर मंगलवार रात दुकान का ताला तोड़कर 1.60 लाख रुपये की चोरी हो गई, जबकि काला पत्थर रोड के इस चौराहे पर देर रात तक लोगों का आना जाना रहता है। पुलिस दावा करती है कि यहां पर लगातार गश्त भी होती रहती है। इसके बावजूद भी चोरी की वारदात ने व्यापारियों में भय पैदा कर दिया है।

सभी मामलों में जांच की जा रही है। जल्द ही वारदातों को पर्दाफाश होगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी दरोगा के साथ बैठक कर कार्ययोजना बनाई गई है।

- नजीर अली खान, इंदिरापुरम थाना प्रभारी निरीक्षक

chat bot
आपका साथी