बत्ती गुल, राजीव कॉलोनी में नहीं हुई जलापूर्ति

राजीव कॉलोनी में सोमवार सुबह बिजली कटौती होने की वजह से जलापूर्ति प्रभावित रही। लोगों को पानी नहीं मिला। इससे काफी दिक्कत हुई। इसकी नगर निगम में शिकायत की गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यहां पर नगर निगम की ओर से सुबह छह बजे पानी की आपूर्ति शुरू होती है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 06:57 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 06:57 PM (IST)
बत्ती गुल, राजीव कॉलोनी में नहीं हुई जलापूर्ति
बत्ती गुल, राजीव कॉलोनी में नहीं हुई जलापूर्ति

जासं, साहिबाबाद : राजीव कॉलोनी में सोमवार सुबह बिजली कटौती होने की वजह से जलापूर्ति प्रभावित रही। लोगों को पानी नहीं मिला। इससे काफी दिक्कत हुई। इसकी नगर निगम में शिकायत की गई।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि यहां पर नगर निगम की ओर से सुबह छह बजे पानी की आपूर्ति शुरू होती है। सुबह करीब आठ बजे तक पानी मिलता है। सोमवार सुबह करीब सवा छह बजे लोकल फॉल्ट की वजह से बत्ती गुल हो गई। इससे लोगों के मोटर नहीं चल पाए। लोगों को पानी नहीं मिला। लोगों ने नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जलकल के अवर अभियंता डीके सत्संगी ने बताया कि जलापूर्ति की गई लेकिन बिजली कटौती की वजह दिक्कत हुई है।

chat bot
आपका साथी