दिल्ली-UP के बीच सफर करने वाले सरकारी कर्मियों-अफसरों के लिए जरूरी खबर

अब सुबह नौ बजे तक केंद्रीय सेवाओं के लोग दिल्ली में प्रवेश कर सकेंगे और शाम छह बजे के बाद उन्हें गाजियाबाद में प्रवेश मिलेगा।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 27 Apr 2020 12:08 PM (IST) Updated:Mon, 27 Apr 2020 12:08 PM (IST)
दिल्ली-UP के बीच सफर करने वाले सरकारी कर्मियों-अफसरों के लिए जरूरी खबर
दिल्ली-UP के बीच सफर करने वाले सरकारी कर्मियों-अफसरों के लिए जरूरी खबर

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं और रोजाना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और हापुड़ जिले से राजधानी दिल्ली के बीच आवाजाही करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद का काम की है। दरअसल, वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर प्रशासन द्वारा सील किए गए दिल्ली बॉर्डर पर लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने नया आदेश लागू किया है।

सुबह 9 बजे तक दिल्ली में मिलेगा प्रवेश

इस नए आदेश के तहत दिल्ली जाने वाले केंद्र सरकार के अधिकारियों व कर्मचारियों का समय तय कर दिया गया है। अब सुबह नौ बजे तक केंद्रीय सेवाओं के लोग दिल्ली में प्रवेश कर सकेंगे और शाम छह बजे के बाद उन्हें गाजियाबाद में प्रवेश मिलेगा।

आइ कार्ड के साथ पास भी रखना होगा अनिवार्य

इतना ही नहीं, इसके साथ ही दिल्ली जा रही केंद्रीय कर्मचारियों और अधिकारियों को अपने पास परिचय पत्र और संबंधित विभाग द्वारा जारी पास साथ रखना अनिवार्य होगा।

वहीं, इसके अलावा जो कर्मचारी या अधिकारी अलग-अलग शिफ्टों में आवश्यक सेवाओं से जुड़कर काम कर रहे हैं, वह लोग अपनी शिफ्ट व समय के अनुसार सक्षम अधिकारी से अनुमोदित पास व परिचय पत्र अपने साथ रखेंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि दिल्ली से सटी सीमाओं पर दिनभर सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की आवाजाही बनी रहती है। इसलिए यह फैसला लिया गया है।

गौरतलब है कि जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन की तमाम सख्ती के बाद गाजियाबाद में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहा है। ताजा कड़ी में जिले में रविवार को डॉक्टर दंपती समेत कुल लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें तीन लोग इस्लाम नगर के हैं, जबकि वसुंधरा चौथा डॉक्टर दंपती हैं। जिसमें पति मैक्स अस्पताल (पहाड़गंज, दिल्ली) और पत्नी जीटीबी में पोस्टेट है। इसी के साथ गाजियाबाद में वर्तमान में कुल संख्या 62 हो गई है। वहीं, हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त बढ़ाने के साथ सैनिटाइजेशन का काम भी तेज कर दिया है।

chat bot
आपका साथी