Ghaziabad: जब हेलीकॉप्टर से विदा हुई दुल्हन, देखने पहुंचे लोग

कांग्रेस नेता नीरज प्रजापति की भतीजी करुणा प्रजापति का विवाह शुक्रवार रात को यहां सीएमडी हाल में संपन्न हुआ। दुल्हन शनिवार को हेलीकॉप्टर में ससुराल विदा की गई। हेलीपैड हापुड़ रोड स्थित गांधी मैदान में बनाया गया था। तमाम सामाजिक व राजनीतिक लोग इस शादी के गवाह बने।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 03 Dec 2022 07:40 PM (IST) Updated:Sat, 03 Dec 2022 07:40 PM (IST)
Ghaziabad: जब हेलीकॉप्टर से विदा हुई दुल्हन, देखने पहुंचे लोग
जब हेलीकॉप्टर से विदा हुई दुल्हन, देखने पहुंचे लोग

गाजियाबपाद, जागरण संवाददाता। कांग्रेस नेता नीरज प्रजापति की भतीजी करुणा प्रजापति का विवाह शुक्रवार रात को यहां सीएमडी हाल में संपन्न हुआ। दुल्हन शनिवार को हेलीकॉप्टर में ससुराल विदा की गई। हेलीपैड हापुड़ रोड स्थित गांधी मैदान में बनाया गया था। तमाम सामाजिक व राजनीतिक लोग इस शादी के गवाह बने।

बुलंदशहर जिले की स्याना तहसील के केशोपुर सठला निवासी रामकुमार के बेटे सुनील कुमार प्रजापति पेशे से प्रोपर्टी डीलर व अधिवक्ता है। वह नोएडा में प्रैक्टिस करते हैं। सुनील कुमार की शादी मोदीनगर के भूपेंद्रपुरी कालोनी निवासी अशोक की बेटी करुणा से शुक्रवार रात को हुई थी।

करुणा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता नीरज प्रजापति की भतीजी भी हैं। धूमधाम से शादी की सभी रस्म अदायगी हुई। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दूल्हा सुनील कुमार दुल्हन करुणा को हेलीकॉप्टर से लेकर केशोपुर सठला गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोग दूल्हा दुल्हन को देखने के लिए पहुंचे। बड़ी संख्या में बच्चे भी वहां पहुंचे थे। व्यवस्था को बनाने में पुलिस के पसीने छूट गए। फोटो लेने के लिए लोगों में होड़ लगी थी। पुलिस प्रशासनिक स्तर पर भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।

हेलीकॉप्टर की अनुमति जांच के बाद देर रात जारी हुई थी। नीरज प्रजापति ने बताया कि हेलीकॉप्टर मुहैया कराने वाली कंपनी को किराए के रूप में छह लाख रुपये अदा किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी