Ghaziabad: हुक्का गुड़गुड़ाते थाने से गुजरे बाइक सवार, रिवाल्वर के साथ बनाया वीडियो; ट्वीट होने पर जागी पुलिस

तेज रफ्तार बाइक सवार तीन युवक हुक्का गुड़गुड़ाते हुए टीला मोड़ थाना के सामने से गुजरे। उनका वीडियो ट्वीट हुआ तो स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी हुई। इससे थाना पुलिस की सतर्कता और चेकिंग की पोल खुल गई। (सांकेतिक तस्वीर)

By Avaneesh kumar MishraEdited By: Publish:Wed, 25 Jan 2023 11:22 PM (IST) Updated:Wed, 25 Jan 2023 11:22 PM (IST)
Ghaziabad: हुक्का गुड़गुड़ाते थाने से गुजरे बाइक सवार, रिवाल्वर के साथ बनाया वीडियो; ट्वीट होने पर जागी पुलिस
तेज रफ्तार बाइक सवार तीन युवक हुक्का गुड़गुड़ाते हुए टीला मोड़ थाना के सामने से गुजरे।

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता।  तेज रफ्तार बाइक सवार तीन युवक हुक्का गुड़गुड़ाते हुए टीला मोड़ थाना के सामने से गुजरे। उनका वीडियो ट्वीट हुआ तो स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी हुई। इससे थाना पुलिस की सतर्कता और चेकिंग की पोल खुल गई। दूसरी ओर, खोड़ा के एक युवक का रिलाल्वर

टीला मोड़ थाना के आरक्षी मोहित कुमार ने सोमवार को थाने में बाइक सवार तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी। उसमें लिखा कि एक ट्वीट से पता चला है कि तीनों युवक तेज रफ्तार बाइक पर हुक्का पीते हुए थाने के गेट के सामने से गुजरे हैं। बाइक लापरवाहीपूर्वक चला रहे थे। खुद और राहगीरों की जान जोखिम में डाल रहे थे। उनकी तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। उपनिरीक्षक पवन कुमार को मामले की जांच सौंपी गई। पुलिस उपायुक्त, ट्रांस हिंडन डा. दीक्षा शर्मा ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की लापरवाही उजागर

टीला मोड़ थाने के गेट के सामने टीला मोड़ तिराहा यातायात दृष्टि के हिसाब से बहुत ही संवेदनशील है। यहां वाहनों का दबाव अधिक रहता है। 24 घंटे वाहनों की आवाजाही रहती है। इस बात का जिक्र मोहित कुमार ने भी अपनी तहरीर में की है। लोगों का कहना है कि तिराहा इतना संवेदनशील है तो यहां पुलिस को सतर्कता बरतनी चाहिए।

रिवाल्वर लहराने का वीडियो प्रसारित

इंटरनेट मीडिया पर बुधवार को एक युवक का रिवाल्वर लहराते हुए वीडियो प्रसारित हुआ। 12 सेकेंड के वीडियो में युवक कमर से रिवाल्वर निकालता है। उसका लाक खोलकर गोलियों को चेक करता है। उसके बाद उसे लहराता है। उसमें गाना बज रहा है कि जिस दिन जमानत पर बाहर आऊंगा पिस्टल से महंगा तेरा लहंगा लाऊंगा। वीडियो खोड़ा थाना क्षेत्र के राजीव विहार के युवक का बताया गया है। यह भी कहा गया है कि युवक लोगों के मन में डर बैठाने के लिए ऐसा कर रहा है।

chat bot
आपका साथी