6वीं की छात्रा से 3 महीने तक दुष्कर्म, अचानक पेट दर्द के बाद पता चली ऐसी बात; हक्का-बक्का रह गया पिता

गाजियाबाद के मुरादनगर में कक्षा 6वीं की एक छात्रा से दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। आरोपित धमकी देकर तीन महीने तक छात्रा के साथ दुष्कर्म करता है। कुछ दिन पहले छात्रा की तबियत खराब हो गई और पेट में दर्द होने लगा। कई चिकित्सकों को दिखाने के बाद आराम नहीं मिला। फिर रविवार को अचानक छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी...

By Vikas Verma Edited By: Shyamji Tiwari Publish:Tue, 19 Mar 2024 05:35 PM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2024 05:35 PM (IST)
6वीं की छात्रा से 3 महीने तक दुष्कर्म, अचानक पेट दर्द के बाद पता चली ऐसी बात; हक्का-बक्का रह गया पिता
अचानक पेट दर्द के बाद पता चली ऐसी बात

जागरण संवाददाता, मुरादनगर। एक कॉलोनी में 13 वर्षीय छात्रा के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। तबीयत खराब होने पर जब स्वजन ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया जो उसके गर्भवती होने का पता चला। पड़ोसी आरोपित पिछले तीन महीने से हत्या की धमकी देकर दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को पकड़ लिया है। छात्रा का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

अचानक छात्रा के पेट में दर्द

एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति कामगार हैं। उनकी 13 वर्षीय बेटी एक स्कूल में कक्षा छह की छात्रा हैं। पत्नी से तीन महीने पहले विवाद हुआ था। तभी से वह मायके रहने लगी। अब व्यक्ति व उनकी बेटी अकेले रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से छात्रा की तबीयत खराब थी। उनके पेट में दर्द हो रहा था। आसपास के चिकित्सक को दिखाया, लेकिन आराम नहीं लगा।

जांच में गर्भवती निकली छात्रा

रविवार को अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ी। पिता घबराकर अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने कुछ जांच कराई। इसमें पता चला कि छात्रा तो गर्भवती है। यह सुन पिता हक्के-बक्के रह गए। उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने इस बारे में जब छात्रा से पूछा तो वह सहम गई। सख्ती से पूछने पर उसने रोते हुए बताया कि पड़ोसी आरोपित ने तीन महीने पहले घर में आकर दुष्कर्म किया था।

आरोपित ने धमकी दी यदि किसी से इस बारे में बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देगा। इसके बाद जब भी पिता ड्यूटी जाते तो आरोपित घर आता। यहां उनके साथ दुष्कर्म करता। मना करने पर उन्हें कई बार पीटा भी। वह आरोपित की धमकी से घबराकर चुप रही। छात्रा की बात से गुस्सा पिता तुरंत आरोपित के घर पहुंचे और उससे गाली-गलौज की।

दबिश के बाद आरोपित गिरफ्तार

इस पर आरोपित ने उनसे अभद्रता की। हत्या की धमकी देकर भगा दिया। परेशान आकर थाने पहुंचे और पुलिस को सारी बताई। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को भांपते हुए तत्काल केस दर्ज कर लिया। रात में ही दबिश देकर आरोपित की गिरफ्तारी भी की। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि आरोपित आदिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जल्द मजिस्ट्रेट के सामने भी बयान दर्ज करा दिये जाएंगे।

यह भी पढ़ें- 

गाजियाबाद में 10 हजार लोगों के साथ 'हेरा-फेरी', 20 करोड़ रुपये लेकर चिटफंड कंपनी के मालिक फरार; कैसे एक मैसेज ने खोली पोल

Ghaziabad Fire News: पुराने कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने दो घंटे में पाया काबू

chat bot
आपका साथी