भारतीय नववर्ष, नवरात्र की तैयारियां हुई पूरी, सजे मंदिर

जागरण संवाददाता साहिबाबाद आज से विक्रम संवत का नववर्ष 2078 शुरू हो रहा है। साथ ही नवरा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 07:36 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 07:36 PM (IST)
भारतीय नववर्ष, नवरात्र की तैयारियां हुई पूरी, सजे मंदिर
भारतीय नववर्ष, नवरात्र की तैयारियां हुई पूरी, सजे मंदिर

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :

आज से विक्रम संवत का नववर्ष 2078 शुरू हो रहा है। साथ ही नवरात्र का भी पावन पर्व शुरू हो रहा है। नवरात्र की पूजा के लिए ट्रांस हिडन में लोगों ने सोमवार को पूजा सामग्री की खरीदारी की। मंदिरों में साफ सफाई के साथ सजावट की गई है। कोरोना काल के चलते ज्यादातर लोग अपने घर में कलश स्थापित कर नौ दिन तक मां दुर्गा के नौ रूप की पूजा करेंगें। वहीं, कुछ लोग नौ दिन का उपवास भी रखेंगे। जगह-जगह भजन संध्या व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ट्रांस हिडन में सोमवार को नवरात्र पूजा के लिए लोगों ने खूब खरीदारी की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने फूल, माला, चुन्नी, नारियल, आम के पल्लव, मिट्टी के बर्तन व अन्य पूजा सामग्री खरीदी। कोरोना काल में लोग अपने घरों में कलश स्थापित कर विधि विधान से मां दुर्गा के नौ रूपों की नौ दिन तक पूजा करेंगे। दूसरी ओर ट्रांस हिडन के मंदिरों को भी सजाया गया है। मंदिरों में भी मंगलवार को विधि विधान से पूजा पाठ के साथ कलश स्थापना होगी। मंदिरों में लोग दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे। मंदिरों में लोगों को मास्क लगाकर ही प्रवेश दिया जाएगा।

मोहन नगर के पा‌र्श्वनाथ पैराडाइज सोसायटी स्थित शिव शक्ति मंदिर के प्रधान पुजारी पं. गिरीश मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। इस दिन नव वर्ष व नवरात्र का पावन पर्व शुरू हो रहा है। नवरात्र के पहले दिन शैलपुत्री, दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन चंद्र घंटिका, चौथे दिन कुष्टमांडा, पांचवें दिन स्कंद माता, छठे दिन कात्यायनी माता, सातवें दिन मां कालरात्री, आठवें दिन महागौरी और नौवें दिन सिद्धि दात्री माता की पूजा की जाएगी।

इंदिरापुरम के शक्ति खंड चार स्थित कैलाश मान सरोवर भवन में कैलाश राम जन्म उत्सव का आयोजन किया गया है। यह आयोजन मंगलवार से 21 अप्रैल तक चलेगा। आयोजन में वक्ता कैलाशाचार्य उदय कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिदिन भगवान शिव का मंगलम अभिषेक होगा।

chat bot
आपका साथी