बस हादसे में घायल सुनील ने तीन दिन बाद तोड़ा दम

मदन पांचाल गाजियाबाद भाटिया मोड़ रेलवे ओवर ब्रिज से बुधवार देर रात को अनियंत्रित होकर बस गिरने की घटना में घायल सुनील सिंह की शनिवार को मौत हो गई। चिकित्सकों ने सुबह जैसे ही सुनील को मृत घोषित किया उनके स्वजन में कोहराम मच गया। सुनील की पत्नी चुमचुम और उसके दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:07 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:07 PM (IST)
बस हादसे में घायल सुनील ने तीन दिन बाद तोड़ा दम
बस हादसे में घायल सुनील ने तीन दिन बाद तोड़ा दम

मदन पांचाल, गाजियाबाद : भाटिया मोड़ रेलवे ओवर ब्रिज से बुधवार देर रात को अनियंत्रित होकर बस गिरने की घटना में घायल सुनील सिंह की शनिवार को मौत हो गई। चिकित्सकों ने सुबह जैसे ही सुनील को मृत घोषित किया, उनके स्वजन में कोहराम मच गया। सुनील की पत्नी चुमचुम और उसके दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मूलरूप से बनारस और वर्तमान में रांची में रह रहे सुनील के 85 वर्षीय पिता हरिहर का तो परिवार ही उजड़ गया है। दरअसल उनके बड़े बेटे मनोज का निधन 18 सितंबर 2020 को निमोनिया की वजह से हो गया था। दूसरे बेटे सुनील की बस हादसे ने जान ले ली। सुनील के चचेरे भाई एडवोकेट अरुण सिंह ने बताया कि उनका हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया है।

गोविदपुरम की सरस्वती विहार कालोनी में रहने वाले सुनील की बेटी अंशिका कक्षा 10वीं और बेटा अंकुर छठी कक्षा में केंद्रीय विद्यालय कमला नेहरू नगर में अध्ययनरत हैं। बच्चों के अध्यापक वाईपी सिंह तीन दिन से अस्पताल में ही थे। सुनील के निधन की खबर सुनते ही वह भी रोने लगे। चिकित्सकों के मुताबिक, सुनील के सिर और छाती में गंभीर चोट थी और खून लगातार बह रहा था। चिकित्सकों के काफी प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। अंतिम संस्कार बनारस में करने के लिए पूरा परिवार दोपहर में निकल गया। उधर इस हादसे में घायल बस के चालक महेंद्र का सर्वोदय अस्पताल में और एलजी के कर्मचारी दीपक व योगेश का यशोदा अस्पताल में इलाज चल रहा है। चालक महेंद्र की हालत खराब है। एक अन्य घायल युवक आसिफ का इलाज दिल्ली के जेपी अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे में बाइक सवार युवक ब्रजेश की घटना के वक्त मौके पर ही मौत हो गई थी। स्वजन की शिकायत जांच में शामिल : एसएचओ देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि बस चालक के खिलाफ पहले से दर्ज रिपोर्ट की जांच में सुनील के परिवार की शिकायत को शामिल कर लिया है। सुनील के चचेरे भाई अरुण कुमार सिंह ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। साथ ही सुनील के सामान चोरी की भी जांच की जा रही है। सुनील का मोबाइल और एटीएम कार्ड गायब है।

chat bot
आपका साथी