औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में सड़कों के गड्ढों से मिलेगी मुक्ति

हसीन शाह साहिबाबाद मानसून के बाद सड़कों के गड्ढों में हिचकोले खा रहा औद्योगिक क्षेत्र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 07:22 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:22 PM (IST)
औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में सड़कों के गड्ढों से मिलेगी मुक्ति
औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में सड़कों के गड्ढों से मिलेगी मुक्ति

हसीन शाह, साहिबाबाद : मानसून के बाद सड़कों के गड्ढों में हिचकोले खा रहा औद्योगिक क्षेत्र साइट चार के उद्यमियों के लिए अच्छी खबर है। यहां जर्जर 11 सड़कों को चिह्नित कर टेंडर जारी करने का निर्देश दिया गया है। जर्जर सड़कों की वजह से फैक्ट्रियों में उत्पादन प्रभावित हो रहा था। दैनिक जागरण ने 16 नवंबर के अंक में जर्जर सड़कों की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर इन सड़कों को बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार 1400 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है। यहां पर 1700 से अधिक फैक्ट्रियां चल रही हैं। दो लाख ज्यादा लोगों को रोजगार मिल रहा है। यूपीसीडा ने साइट फोर को विकसित कर नगर निगम को हैंडओवर कर दिया था। साल 2009 तक यूपीसीडा ने साइट चार के उद्यमियों से मेंटेनेंस शुल्क लेना भी बंद कर दिया था। इसके बाद नगर निगम ने टैक्स लेना शुरू किया था। साइट चार दिल्ली से सटा हुआ है। यहां से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट नजदीक है। विदेशी कंपनियों के प्रतिनिधि यहां आते हैं। यहां से विदेश में हैंडीक्राफ्ट, वाहनों के पुर्जे, वाटर प्रूफिग कपड़ा आदि सामान निर्यात होता है। साहिबाबाद में 200 से अधिक फैक्ट्रियों का माल विदेश निर्यात होता है।

---------

1700 से अधिक फैक्ट्रियां प्रभावित : साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में विदेश से आने वाली कुछ कंपनियों के प्रतिनिधि जर्जर सड़क देख वापस लौट रहे थे। इससे जिले के उद्यमियों को नुकसान हो रहा था। मालवाहक वाहनों के आने-जाने में परेशानी और यहां 1700 से अधिक फैक्ट्रियों में उत्पादन प्रभावित हो रहा है।

----- औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में इन सड़कों का होगा निर्माण कार्य का नाम - धनराशि

एस ब्लाक थाना लिक रोड के बगल से सड़क का निर्माण कार्य। - 40.89 लाख

दिल्ली प्रेस के सामने वाली सड़क का सुधार कार्य । - 93.97 लाख

कंपाउंड नंबर 42 /15 से 42/1 और 42/39 में सड़क का सुधार कार्य। - 60.62 लाख

कंपाउंड नंबर 64/5 में सड़क का सुधार कार्य । - 37.01 लाख

कंपाउंड नंबर 28-ए में सड़क का सुधार कार्य। - 33.24 लाख

कंपाउंड ए-16 में सड़क का सुधार कार्य और नाला निर्माण कार्य। - 1.37 करोड़

डी ब्लाक कंपाउंड में सड़क के आंशिक भाग में सुधार कार्य

- 1.07 करोड़

कंपाउंड नंबर ए-54 में सड़क का सुधार कार्य । - 41.03 लाख

ए-38 वंदे मातरम कंपाउंड में सड़क का सुधार कार्य। - 22.51 लाख

कंपाउंड नंबर 51 की सड़क का निर्माण कार्य। -

जीडी स्टील कंपाउंड नंबर ए दो में सड़कों का निर्माण और नाला निर्माण -

----- निगम द्वारा साइट चार से वसूला गया टैक्स (एसोसिएशन के अनुसार)

वर्ष टैक्स वसूली

2014-15 : 68.46 लाख

2015-16 : 73.73 लाख

2016-17 : 88.88 लाख

2017-18 : 91.09 लाख

2018-19 : 95.84 लाख

19-2020 : 69.01 लाख (अक्टूबर 2020 तक)

------

औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में 11 सड़कों को बनाने के लिए चिह्नित किया गया था। जल्द इन सड़कों का निर्माण शुरू किया जाएगा। उच्चाधिकारियों ने टेंडर जारी करने के निर्देश दिए हैं।

- अनिल त्यागी, अधिशासी अभियंता

chat bot
आपका साथी