पहले पति ने महिला को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके के पावी सादकपुर गांव में शनिवार दोपहर महिला को पहले पति ने चाकू से गोद दिया। हमला कर भाग रहे आरोपित को लोगों ने धर दबोचा और जमकर पिटाई की। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, घायल महिला की हालत दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में गंभीर बनी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 09:03 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 09:03 PM (IST)
पहले पति ने महिला को चाकू से गोदा, हालत गंभीर
पहले पति ने महिला को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

संवाद सहयोगी लोनी : ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके के पावी सादकपुर गांव में शनिवार दोपहर महिला को पहले पति ने चाकू से गोद दिया। हमला कर भाग रहे आरोपित को लोगों ने धर दबोचा और जमकर पिटाई की। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

पावी सादकपुर गांव में टैंट कारोबारी बबलू परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने 15 वर्ष पूर्व गुलबदन (45) से शादी की थी। गुलबदन ने ऑटो चालक सद्दीक के बाद बबलू से शादी की थी। आरोप है कि आरोपित सद्दीक कुछ समय से गुलबदन से जबरन बातचीत करता था। इसे लेकर गुलबदन का सद्दीक से विवाद चल रहा था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सद्दीक गुलबदन के घर पहुंचा। उसे अकेला देखकर उसने उसपर चाकू से कई वार कर दिए। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने सद्दीक को पकड़कर पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपित को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी नीरज कुमार ¨सह का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी