कैंटर ने पति-पत्नी को रौंदा, मौत

कोतवाली क्षेत्र के चिरौड़ी में शुक्रवार रात करीब आठ बजे स्कूटी सवार पति-पत्नी को कैंटर ने रौंद दिया। हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोपित कैंटर चालक को मौके पर ही दबोच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कैंटर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के दौरान पति-पत्नी स्कूटी पर सवार एक शादी समारोह से भोपुरा स्थित अपने घर लौट रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 09:27 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 09:27 PM (IST)
कैंटर ने पति-पत्नी को रौंदा, मौत
कैंटर ने पति-पत्नी को रौंदा, मौत

जागरण संवाददाता, लोनी : कोतवाली क्षेत्र के चिरौड़ी में शुक्रवार रात करीब आठ बजे स्कूटी सवार पति-पत्नी को कैंटर ने रौंद दिया। हादसे में दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोपित कैंटर चालक को मौके पर ही दबोच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कैंटर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के दौरान पति-पत्नी स्कूटी पर सवार एक शादी समारोह से भोपुरा स्थित अपने घर लौट रहे थे। साहिबाबाद के भोपुरा में बाली राम चंदेला (50) परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी रोमा (45) के साथ स्कूटी पर एक रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार शाम को लोनी गए थे। शुक्रवार रात करीब आठ बजे बाली राम चंदेला अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। चिरौड़ी गांव के पास कैंटर ने दंपति को रौंद दिया। हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कैंटर लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। स्थानीय लोगों ने कैंटर चालक को पीछा कर दबोच लिया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लोगों ने आरोपित चालक की पिटाई भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित चालक को हिरासत में ले लिया। दंपति के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लोनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा का कहना है कि कैंटर को भी कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की शिकायत मिलते ही मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।

chat bot
आपका साथी