दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दो बहनों पर जानलेवा हमला

सिहानी गेट थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने दो बहनों पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित पिता ने दोनों बेटियों के पति समेत चार के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Feb 2020 07:32 PM (IST) Updated:Sun, 09 Feb 2020 07:32 PM (IST)
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दो बहनों पर जानलेवा हमला
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दो बहनों पर जानलेवा हमला

जासं, गाजियाबाद : सिहानी गेट थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने दो बहनों पर जानलेवा हमला कर दिया। गौतमबुद्धनगर के खैरपुर गुर्जर के रहने वाले सेकलराम ने बताया कि उन्होंने 2003 में अपनी बेटियों सुनीता और कविता की शादी नंदग्राम में रहने वाले दो भाई अमित और सुमित से की थी। शादी के कुछ दिन तक सब ठीक रहा। इसके बाद ससुराल वालों ने कम दहेज को लेकर उनकी बेटियों का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। मांग पूरी नहीं होने पर बेटियों के साथ मारपीट की जाती थी। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर को दहेज के लालच में उनकी बेटियों पर जानलेवा हमला किया गया। उनको लाठी-डंडों से पीटा गया। जिसके बाद वह बेटियों को अपने साथ घर ले गए। थाना प्रभारी गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अमित भाटी, सुमित भाटी, रोहित भाटी और उनकी मां धनेश्वरी के खिलाफ दहेज, हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी