ठेकेदार ने को खुद को गोली से उड़ाया

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पत्नी व अन्य स्वजन से पूछताछ की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Sep 2020 09:07 PM (IST) Updated:Wed, 09 Sep 2020 09:07 PM (IST)
ठेकेदार ने को खुद को गोली से उड़ाया
ठेकेदार ने को खुद को गोली से उड़ाया

जासं, गाजियाबाद : कवि नगर थाना क्षेत्र के रजापुर गांव में एक ठेकेदार ने खुद को गोली से उड़ा लिया। वह मानसिक तौर पर बीमार चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है।

एसएचओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि अनिल कुमार (36) रजापुर में पत्नी और चार बच्चों के साथ रहते थे। वह सड़क निर्माण के ठेकेदार थे। साल 2012 से उनका मानसिक इलाज चल रहा था। रात को उन्हें नींद नहीं आती थी। बीमारी की वजह से वह तनाव में रहते थे। रात में वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सो रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच वह दूसरे कमरे में चले गए। इस दौरान उन्होंने खुद के सिर में पिस्टल से गोली मार ली। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोली आवाज सुनकर उनकी पत्नी व अन्य स्वजन मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पत्नी व अन्य स्वजन से पूछताछ की। पुलिस ने पिस्टल को फिगर प्रिट की जांच के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मृतक ने अवैध पिस्टल से आत्महत्या की है। उन्होंने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। पुलिस पिस्टल रखने और आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

chat bot
आपका साथी