कांग्रेस ने निकाला विजय जुलूस

राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में परचम लहराने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रांस ¨हडन में विजय जुलूस निकाला। मोटरसाइकिल रैली से निकाला जुलूस में कांग्रेसियों ने अपनी ताकत दिखाई। कांग्रेसियों ने आगामी लोकसभा चुनावों में गाजियाबाद और उत्तर प्रदेश में जीत का दावा किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 09:11 PM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 09:11 PM (IST)
कांग्रेस ने निकाला विजय जुलूस
कांग्रेस ने निकाला विजय जुलूस

जागरण संवाददाता, वसुंधरा: राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में परचम लहराने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रांस ¨हडन में विजय जुलूस निकाला। मोटरसाइकिल रैली से निकले जुलूस में कांग्रेसियों ने अपनी ताकत दिखाई।

विजय जुलूस की शुरुआत कांग्रेस महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने अटल चौक से की। नरेंद्र भारद्वाज की अगुवाई में कार्यकर्ता कांग्रेस ¨जदाबाद के नारे लगाते हुए वसुंधरा सेक्टर-1, 3, 5 से होते हुए इंदिरापुरम पहुंचे। शिप्रा सनसिटी, शक्तिखंड, ज्ञान खंड, नीति खंड होते हुए वैशाली पहुंचे। कौशांबी और ¨लक रोड, वैशाली मेट्रो स्टेशन होते हुए वापस वसुंधरा में आकर जुलूस समाप्त हुआ। महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि युवा शक्ति जान गई है कि बीते पांच साल में केंद्र सरकार ने सिर्फ लोगों को ठगा है। जुमले दिए हैं। अब युवा राहुल गांधी और कांग्रेस के साथ हैं। 2019 में कांग्रेस केंद्र में बहुमत की सरकार बनाएगी। उत्तर प्रदेश की जीत का क्रम गाजियाबाद में कांग्रेस की जीत से शुरू होगा। जुलूस के दौरान पूजा मेहता, शेर ¨सह, नवीन जोशी, पंडित विनोद त्रिपाठी, इमरान, रिजवान, नसीम चौधरी, डॉ तनवीर खान, संजीव तिवारी, कन्हैयालाल, आशुतोष गुप्ता, रमेश मित्तल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी