पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई

जागरण संवाददाता मोदीनगर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76वीं जयंती बृहस्पतिवार को बस अड्ड

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Aug 2020 08:37 PM (IST) Updated:Thu, 20 Aug 2020 08:37 PM (IST)
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई

जागरण संवाददाता, मोदीनगर: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76वीं जयंती बृहस्पतिवार को बस अड्डे के निकट कांग्रेस के नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा के कार्यालय पर कांग्रेसियों ने मनाई। इस दौरान सभी ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अíपत कर उनको नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा व संचालन पीसीसी सुनील शर्मा ने किया। वक्ताओं ने राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता बताया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जैसा दूरदर्शी व्यक्तित्व शायद ही देखने को मिलता है। इस मौके पर इंटक के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश शर्मा,पूर्व अध्यक्ष सुभाष त्यागी, राधाकृष्ण शर्मा, महासचिव रजत राणा, राहुल शर्मा, डॉ.मुंजला शर्मा, पंकज सोई ,राम किशन शर्मा, हरिवंद्र भूटानी, आत्मा प्रकाश शर्मा, संजीव सैन, सुनील कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी