प्रॉपर्टी डीलर पर गोली चलाने वाले गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, खोड़ा : पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर सुबोध यादव को गोली मारने के मुख्य आरोपित व

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 May 2018 07:23 PM (IST) Updated:Wed, 02 May 2018 07:23 PM (IST)
प्रॉपर्टी डीलर पर गोली चलाने वाले गिरफ्तार
प्रॉपर्टी डीलर पर गोली चलाने वाले गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, खोड़ा : पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर सुबोध यादव को गोली मारने के मुख्य आरोपित व उसके भांजे को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर व घटना में प्रयोग की गई कार समेत अन्य सामान बरामद किए हैं। वहीं, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामले में खोड़ा नगर पालिका की चेयरमैन रीना भाटी के जेठ महेश भाटी को खोड़ा पुलिस बचा रही है। उन्हें महेश से खतरा है।

सीओ इंदिरापुरम ने बताया कि सुबोध को गोली मारने के लिए ओमकार ने अपने भांजे मोनू उर्फ प्रदीप की लाइसेंसी रिवाल्वर मांगी थी। मंगलवार रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। सुबोध खोड़ा गांव और मोनू नोएडा के सोरखा का रहने वाला है। इससे पहले बीती 25 अप्रैल को भी पुलिस ने इस मामले में आरोपित ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस के मुताबिक ओमकार और सुबोध रिश्ते के साढ़ू हैं। ओमकार की पत्नी और मां के बीच कहासुनी हो गई थी। बीच में सुबोध ने हस्तक्षेप किया था। इस पर ओमकार ने सुबोध पर गोली चलाई थी।

chat bot
आपका साथी