शराब के नशे में की थी वृद्ध मौसी की हत्या

मोदीनगर में 17 अप्रैल को हुई वृद्ध महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वृद्धा आरोपित की मौसी लगती थी। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि रात में नशे की हालत में वृद्धा के घर गया था। जिस पर वृद्धा से विवाद हुआ और उसकी हत्या कर दी। पास में पड़े एक ब्लेडनुमा चाकू से पहले वृद्धा के गले पर वार किया और बाद में दोनों हाथों की नसें काट दी थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 07:43 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 07:43 PM (IST)
शराब के नशे में की थी वृद्ध मौसी की हत्या
शराब के नशे में की थी वृद्ध मौसी की हत्या

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : मोदीनगर में 17 अप्रैल को हुई वृद्ध महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वृद्धा आरोपित की मौसी लगती थी। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि रात में नशे की हालत में वृद्धा के घर गया था। इस पर वृद्धा से विवाद हुआ और उसकी हत्या कर दी। पास में पड़े एक ब्लेडनुमा चाकू से पहले वृद्धा के गले पर वार किया और बाद में दोनों हाथों की नसें काट दी थीं।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज कुमार जादौन ने बताया कि 17 अप्रैल को मोदीनगर के सीकरी कलां गांव में 70 वर्षीय सावित्री देवी का शव उनके घेर से मिला था। वृद्धा का बेटा तेजपाल अपने परिवार के साथ घर पर रहता था। वृद्धा का गला कटा हुआ था, साथ ही दोनों हाथों की नसें भी कटी हुईं थी। वृद्धा के पुत्र तेजपाल सिंह ने हत्या का मामला दर्ज कराया था। जांच में पुलिस ने वृद्धा के रिश्तेदार राजबीर उर्फ राजू को गिरफ्तार किया। राजू खत्रीवाडा जिला बुलंदशहर का रहने वाला है।

chat bot
आपका साथी