युवक को गोली मारने वाला आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी मुरादनगर थाना क्षेत्र की आर्यनगर कॉलोनी में मामूली बात को लेकर हुए झगड़े क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 07:42 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 07:42 PM (IST)
युवक को गोली मारने वाला आरोपित गिरफ्तार
युवक को गोली मारने वाला आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, मुरादनगर :थाना क्षेत्र की आर्यनगर कॉलोनी में मामूली बात को लेकर हुए झगड़े के दौरान युवक को गोली मारने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार किया।

शुक्रवार सुबह थाना क्षेत्र की आर्यनगर कॉलोनी में झगड़े के दौरान कुछ लोगों ने युवक अफजाल के पैर में गोली मार दी थी। घायल युवक को स्वजनों ने गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया था। गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाई तालिब व बाबर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घायल युवक अफजाल के स्वजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की थी। शनिवार को पुलिस ने अफजाल को गोली मारने वाले युवक तालिब को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके भाई बाबर की अभी भी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी