संक्रमित होने से ज्यादा ठीक हो रहे लोग

मदन पांचाल गाजियाबाद कोरोना की तीसरी लहर में बेशक नए मरीजों का नया रिकार्ड बना है

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Jan 2022 07:21 PM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 07:21 PM (IST)
संक्रमित होने से ज्यादा ठीक हो रहे लोग
संक्रमित होने से ज्यादा ठीक हो रहे लोग

मदन पांचाल, गाजियाबाद कोरोना की तीसरी लहर में बेशक नए मरीजों का नया रिकार्ड बना है और संक्रमण तेजी से फैला है। हालांकि इसके साथ ही स्वस्थ दर में तेजी से इजाफा हुआ है। संक्रमित मरीज तीन दिन से लेकर पांच दिन में स्वस्थ हो रहे हैं। स्वस्थ दर बढ़ने का ही असर है कि 10 दिन में 17,345 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 11 हजार से घटकर तीन हजार पर आ गई है। आने वाले पांच दिनों में सक्रिय केस एक हजार तक रह सकते हैं। जिले में मार्च 2020 से लेकर अब तक 24.38 लाख लोगों की कोरोना जांच के सापेक्ष 80,776 केस मिल चुके हैं। इनमें से 76,641 स्वस्थ हो चुके हैं। 466 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। विभाग की रिपोर्ट पर एक नजर

- 26 जनवरी तक सक्रिय केस 3,312 और नए केस एक हजार से भी कम आ रहे हैं।

- कोरोना की पहली लहर में जून में 9,218 लोगों की जांच करने पर 1,837 लोग संक्रमित मिले थे।

- जून 2020 में केस कम थे, लेकिन संक्रमण दर अब तक की सबसे अधिक 19.93 प्रतिशत दर्ज हुई थी।

- सितंबर 2020 में 1,08,429 लोगों की जांच करने पर 6,417 लोग संक्रमित मिले थे।

- सितंबर 2020 में संक्रमण दर 5.92 प्रतिशत थी।

- अप्रैल में 2021 में 1,54,456 लोगों की जांच करने पर 14,091 संक्रमित मिले थे। संक्रमण दर 9.12 प्रतिशत दर्ज है।

- मई 2021 में 2,02,330 की जांच करने पर 14,991 संक्रमित मिले थे। संक्रमण दर 7.41 प्रतिशत दर्ज है। दिसंबर 2021 में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े और 15 जनवरी तक रोज एक हजार तक नए केस मिलने लगे। साथ ही स्वस्थ दर में इजाफा होने लगा। अब स्वस्थ दर 80 से बढ़कर 94 प्रतिशत पर आ गई है। संभावना है कि पांच फरवरी तक सक्रिय केसों की संख्या एक हजार से भी कम रह जाएंगी। वंचितों का वरीयता के आधार पर घर जाकर टीकाकरण किया जा रहा है। घर-घर सर्वे तेजी से चल रहा है।

-डा.भवतोष शंखधर, सीएमओ

chat bot
आपका साथी