पश्चिम प्रदेश की मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद अलग पश्चिमी प्रदेश की मांग को लेकर पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा ने एक

By Edited By: Publish:Sat, 01 Oct 2016 05:07 PM (IST) Updated:Sat, 01 Oct 2016 05:07 PM (IST)
पश्चिम प्रदेश की मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद

अलग पश्चिमी प्रदेश की मांग को लेकर पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा ने एक रैली निकाली व कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने एसडीएम अनुराग कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद सभी पदाधिकारी डासना टोल पर पहुंचे वहां पर आने-जाने वाले वाहनों को पर्चे वितरित कर अलग प्रदेश बनाने की मांग की।

शनिवार को निर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व बार अध्यक्ष सत्यपाल यादव ने बताया कि जिस आधार को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने विधानसभा में प्रस्ताव पास किया था, उसी पर हम अलग प्रदेश बनाने में सहयोग करने की मांग की। उन्होंने बताया कि अलग से प्रदेश बनने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छह मंडल व 26 जिले होंगे। इन जिलों में 27 सांसद व 136 विधान सभा सदस्य बनेंगे। अलग राज्य बनने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश वर्तमान उत्तराखंड से बड़ा होगा। इस मौके पर पवन कुमार कश्यप, प्रीति चौधरी, सलेक गोस्वामी, संगीता पांडेय, मीनाक्षी चौधरी, विनोद शर्मा, टीकम नागर, नरेंद्र कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी