ऑटो चालक के पथराव में युवक की आंख फूटी

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : सिहानी चुंगी के पास मंगलवार को ऑटो चालक व एक राहगीर के बीच हुए विवाद मे

By Edited By: Publish:Tue, 24 May 2016 06:15 PM (IST) Updated:Tue, 24 May 2016 06:15 PM (IST)
ऑटो चालक के पथराव में युवक की आंख फूटी

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : सिहानी चुंगी के पास मंगलवार को ऑटो चालक व एक राहगीर के बीच हुए विवाद में ऑटो चालक ने पथराव कर दिया। इस घटना में पास से गुजर रहे एक युवक की आंख में पत्थर लग गया और उसकी आंख फूट गई। उसे स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया। यहां से उसे दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया गया है।

मामला सिहानी गेट थाना क्षेत्र का है। नूरनगर सिहानी निवासी कन्हैया लाल ऑटो चालक है। उसके दो बेटे रोहित व डेविड हैं। रोहित यूपी पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा है और वर्तमान में नोएडा स्थित एक इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर का असिस्टेंट है। मंगलवार सुबह वह ऑफिस जाने के लिए निकला था, उसे सिहानी चुंगी से ऑटो लेना था। जब वह सिहानी चुंगी पहुंचा तो एक ऑटो चालक का राहगीर से विवाद चल रहा था। इस दौरान राहगीर के कुछ साथी उसके पक्ष में आ गए और ऑटो चालक ने उनपर पथराव कर दिया। इस घटना में एक पत्थर रोहित की आंख में आकर लगा और वह घायल होकर सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने पहले उसे नंदग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से उसे यशोदा में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।

chat bot
आपका साथी