सफाई कर्मचारियों ने एएनए का पुतला फूंका

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मचारियों ने शनिवार

By Edited By: Publish:Sat, 10 Oct 2015 05:47 PM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2015 05:47 PM (IST)
सफाई कर्मचारियों ने एएनए का पुतला फूंका

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को नगर निगम मुख्यालय में अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा का पुतला फूंकते हुए विरोध प्रकट किया। निगम मुख्यालय में पिछले पांच दिन से काम बंद करके हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने विजयनगर जोन क्षेत्र के अंतर्गत कैला भट्ठा व विजयनगर से कूड़ा नहीं उठाया। रविवार को सफाई कर्मचारी डीएम विमल कुमार शर्मा से अपनी लंबित मांगों को लेकर वार्ता करेंगे। सफाई कर्मचारियों की इन लंबित मांगों में संविदा कर्मचारियों की तरह 14,480 रुपये वेतन वृद्धि, सफाई कर्मचारियों को नियमित करने, मृतक आश्रितों को नौकरी देने आदि 17 मांगों को लेकर हड़ताल जारी है। हड़ताल में सतीश गेहरा, मनोज, संजीत, नीरज, सनी आदि मौजूद रहे। शनिवार को निगम के अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा और सफाई कर्मचारी नेताओं में हड़ताल समाप्त करने को लेकर वार्ता भी हुई। लेकिन सफाई कर्मचारी नगर आयुक्त से वार्ता करने की बात पर अडिग हो गए। नगर आयुक्त शहर से बाहर है, उम्मीद है कि रविवार को नगर आयुक्त से सफाई कर्मचारियों की वार्ता होने के बाद हड़ताल समाप्त हो सकती हैं।

chat bot
आपका साथी