युवक पर तेजाब से हमला

जासं, गाजियाबाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भले ही तेजाब हमलावरों के खिलाफ सख्ती की बात कर

By Edited By: Publish:Sun, 29 Mar 2015 11:46 PM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2015 11:46 PM (IST)
युवक पर तेजाब से हमला

जासं, गाजियाबाद।

प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भले ही तेजाब हमलावरों के खिलाफ सख्ती की बात कर रहे हों, लेकिन अपराधियों के ऊपर इसका कोई असर होता दिखाई नहीं देता। रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री तेजाब से हमले को लेकर काफी गंभीर दिखे। वहीं रात को गाजियाबाद के सिहानी गेट कोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर अज्ञात बाइक सवारों ने तेजाब से हमला कर दिया। गनीमत रही कि हमले के दौरान युवक के शरीर पर ज्यादा तेजाब नहीं गिरा, जिससे वह मामूली रूप से ही जख्मी हुआ है। समाचार मिलने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

जानकारी के अनुसार पटेलनगर में अमित 23 वर्ष अपने परिवार के साथ रहता है। अमित ने एक साल पहले कोतवाली क्षेत्र के कैलाशनगर निवासी एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि शादी के तीन महीने बाद भी अमित पर ऐसा ही हमला किया गया था। ज्वैलरी की दुकान पर काम करने वाला अमित रविवार रात को कांशीराम आवासीय योजना में बने फ्लैटों से वापस लौट रहा था। कैलाशनगर स्थित ससुराल के रास्ते में अमित पर बाइक सवार दो अज्ञात हमलावर तेजाब फेंककर फरार हो गए। शुरू में अमित को तेजाब का एहसास नहीं हुआ, लेकिन जब कपडे़ जलने लगे तब उसने शोर मचाया। अमित को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। हमले में अमित मामूली रूप से जख्मी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी