प्यार में धोखे के बाद महिला कांस्टेबल ने खाया जहर

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद सिपाही से प्यार में मिले धोखे से आहत एक महिला पुलिसकर्मी ने रविवार को प

By Edited By: Publish:Sun, 25 Jan 2015 08:25 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jan 2015 08:25 PM (IST)
प्यार में धोखे के बाद महिला कांस्टेबल ने खाया जहर

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद

सिपाही से प्यार में मिले धोखे से आहत एक महिला पुलिसकर्मी ने रविवार को पुलिस लाइन के ग्राउंड में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे आननफानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है। अस्पताल में महिला कांस्टेबल की हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

गाजियाबाद में तैनात एक महिला कांस्टेबल का एक सिपाही से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। सिपाही ने अपने को अविवाहित बताया था जबकि वह शादीशुदा है। इसका पता महिला कांस्टेबल को रविवार को लगा। वह रविवार को स्कूटी से पुलिस लाइन पहुंची। यहां उसका एक सिपाही से काफी देर तक विवाद होता रहा। इसके बाद वह पुलिस लाइन के ग्राउंड में पहुंची और जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ते देख सिपाही ने साथियों के साथ उसे कार में डालकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में पुलिस अधिकारी कोई भी जानकारी देने से बच रहे हैं। अस्पताल में महिला कांस्टेबल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

chat bot
आपका साथी